Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

खेल

More News

एडिलेड | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया।

Updated on Friday, October 24, 2025 05:57 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे मुकाबलों में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 21 वनडे मुकाबलों में 56.36 की औसत के साथ 1,071 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक निकले। इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर मेजबान टीम के विरुद्ध 20 वनडे मुकाबलों में 42.21 की औसत के साथ 802 रन बनाए। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी ही सरजमीं पर 3 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 1991 से 2012 के बीच 25 मुकाबलों में 740 रन जोड़े, जबकि 21 मुकाबलों में 684 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं, जिन्होंने 11 वनडे मुकाबलों में 683 रन जुटाए।

एडिलेड ओवल में जारी इस मुकाबले की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए। भारतीय टीम 17 के स्कोर तक कप्तान शुभमन गिल (9) और विराट कोहली (0) का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर के साथ 118 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। रोहित शर्मा 97 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अय्यर ने 77 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। इनके अलावा, अक्षर पटेल ने 44 रन टीम इंडिया के खाते में जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जांपा ने 60 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, जेवियर बार्टलेट ने 3 विकेट अपने नाम किए। शेष 2 विकेट मिचेल स्टार्क के हाथ लगे।

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

बधाई : प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

नई दिल्ली : मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष : हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

वीडियो कॉन्फ्रेंस : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

खेल जगत : क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

फीफा विश्व कप 2026 : ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

   धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

धर्मशाला : धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

धर्मशाला : आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

क्रिकेट : आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

वाराणसी : 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

X