Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

पंजाब

More News

शिमला | भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में “पंजाब में रचित साहित्य में भारतीय ज्ञान परंपरा का अनुशीलन” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

Updated on Wednesday, October 15, 2025 18:06 PM IST

शिमला, 15 अक्तूबर 2025। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, राष्ट्रपति निवास, शिमला में आज तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “पंजाब में रचित साहित्य में भारतीय ज्ञान परंपरा का अनुशीलन” का उद्घाटन हुआ। यह संगोष्ठी 15 से 17 अक्तूबर 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य पंजाब में हिंदी, पंजाबी, संस्कृत, उर्दू और अंग्रेज़ी में रचित साहित्य में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों, प्रभावों और निरंतरता का गहन विश्लेषण करना है।

संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर शशिप्रभा कुमार, अध्यक्ष, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान ने की, जबकि प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल, कुलपति, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य एवं विषय-प्रस्तुति डॉ. नरेश कुमार, संयोजक संगोष्ठी एवं अध्यक्ष, पंजाबी एवं डोगरी विभाग, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला द्वारा प्रस्तुत किया गया।

पद्मश्री प्रोफेसर हर मोहिन्दर सिंह बेदी, कुलाधिपति, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, ने अपने बीज वक्तव्य में कहा कि पंजाब की भूमि भारत की भाषिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक चेतना की जननी रही है, जहाँ विविध भाषाओं और परंपराओं का समन्वय भारतीयता का सार प्रस्तुत करता है।

इस अवसर पर प्रोफेसर हिमांशु कुमार चतुर्वेदी, निदेशक, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान ने कहा—

“भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि वर्तमान की जीवंत सांस्कृतिक चेतना है। पंजाब में रचित साहित्य ने भारतीय चिंतन की विविध धाराओं को एक सूत्र में जोड़ा है। यह संगोष्ठी भारत की ज्ञान-संपन्न विरासत को समझने और पुनर्परिभाषित करने का एक सामूहिक प्रयास है।”

प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह संगोष्ठी भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों पर गंभीर विमर्श का मंच प्रदान करेगी, जिससे समकालीन भारतीय समाज और साहित्य के बीच एक सशक्त सेतु निर्माण होगा।

कार्यक्रम के अंत में श्री मेहर चन्द नेगी, सचिव, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। संचालन श्री अखिलेश पाठक, जनसंपर्क अधिकारी द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और अकादमिक संगठनों से आए विद्वानों, शोधार्थियों और छात्रों ने सहभागिता की।

Have something to say? Post your comment
कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

चंडीगढ़ : कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ : ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

  जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

पंजाब : जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

लुधियाना : राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

संगरूर : किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

चंडीगढ़ : मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

मोहाली : मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

मोहाली : प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

X