राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बॉयज) धर्मशाला में 11-10-2025 से 13-10-2025 तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस आयोजन की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के अंडर-19 बॉयज में लौरिएट ग्लोबल स्कूल कथोग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के होनहार छात्र अभय धीमान का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ० रणसिंह, कैंपस डायरेक्टर डा० M S Ashawat, प्रधानाचार्य अंकिता शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।