C M सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के #Super_Magnet_Senior_Secondary_School की छात्रा निधि डोगरा को हमीरपुर में आयेजित हिमाचल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया। निधि डोगरा योगा की ब्रांड एबेंसडर हैं व योगा पर उन्हें राष्टरीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
रबर डॉल के नाम से विख्यात निधि डोगरा जिला हमीरपुर तहसील सुजानपुर चौरी खियूंद की रहने वाली हैं। निधि योगासनों में अब तक 6 विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल भी प्राप्त कर कई मल्टी रिएलिटी शो में योगासन कैटेगिरी में विजेता रह चुकी हैं।
मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने निधि डोगरा के प्रयासों को सराहा है। उन्होंने कहा कि निधि के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में योग के महत्व और प्रसार को बढ़ेगा।
सुपर मैगनेट स्कूल के प्रबंध निदेशक शगुन दत्त शर्मा ने बताया कि निधि नौंवी की छात्रा है। व उसके योग के प्रति साधना से वह नये किर्तिमान स्थापित कर रही है।