Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | स्वच्छता और सेवा का कायाकल्प मॉडल

Updated on Sunday, October 05, 2025 17:45 PM IST

कायाकल्प योजना में प्रदेश भर में अव्वल रहने पर अब अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित करेगा अस्पताल
विधायक आशीष बुटेल द्वारा किया जाएगा सम्मानित, अस्पताल में बेहतर सेवाओं के लिए अस्पताल प्रशासन प्रतिबद्ध

पालमपुर, 5 अक्तूबर -सिविल अस्पताल पालमपुर का स्वच्छता और सेवा का मॉडल जुलाई माह में कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश भर में अव्वल रहने के तौर पर फलीभूत हुआ है। अब अस्पताल प्रशासन उन अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित करने जा रहा है, जिन्होंने इस मॉडल को प्रदेश भर में प्रथम आने के लिए लगातार अपना योगदान दिया।

इस योजना में प्रदेश भर में अव्वल स्थान हासिल करने के लिए अस्पताल प्रशासन को 6 विभिन्न मापदंडों पर लगातार लगभग एक साल तक कार्य किया। इस सतत प्रक्रिया में कायाकल्प योजना के जो मापदंड हैं उस पर खरा उतरना आसान कार्य नहीं था लेकिन पालमपुर अस्पताल के अधिकरी कर्मचारियों ने सामुहिक जिम्मेदारी से यह लक्ष्य हासिल किया।

इसके चलते ही अब अस्पताल प्रशासन करीब 200 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित करने जा रहा है। इस योजना में स्वच्छता सबसे बड़ा कारक है तो अस्पताल प्रशासन विशेष तौर पर सफाई कर्मचारियों को आभार स्वरूप कर्मचारियों को सम्मानित कर जनसेवा के इस कार्य में उनको योगदान को रेखांकित करेगा।

सम्मान समारोह का आयोजन 6 अक्तूबर को विला केमेलिया में किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय विधायक आशीष बुटेल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।


छह तय क्षेत्रों में किया गया उल्लेखनीय कार्य, 35 लाख इनाम मिला
कायाकल्प, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की एक पहल है, जिसके छह मुख्य विषय क्षेत्र हैं। अस्पताल/सुविधा रखरखाव, स्वच्छता और हाइजीन, सहायक सेवाएँ, हाइजीन संवर्धन, अपशिष्ट प्रबंधन, और संक्रमण नियंत्रण यह योजना बेहतर साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करती है। इस योजना में तय क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर अस्पताल ने प्रथम स्थान पाकर 35 लाख रुपए की राशि अस्पताल प्रशासन को प्राप्त होनी है जिसे अस्पताल में इसी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।

आधा दर्जन उपमंडल के लोगों की उम्मीद है अस्पताल
पालमपुर अस्पताल साथ लगते करीब आधा दर्जन उपमंडलों के लोगों की उम्मीद है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा यह अस्पताल करीब 1000 मरीजों की ओपीडी संभाल रहा है। मेडिकल कॉलेज टांडा के बाद संस्थागत प्रस्व करवाने में अस्पताल का स्थान आता है। सरकार की कोई भी योजना हो, उसे सिरे चढ़ाने के लिए अस्पताल प्रशासन लगातार प्रयासरत रहा है। हाल ही में अस्पताल में फिजियो थेरेपी की सुविधा बीते सप्ताह से प्रारंभ हुई है। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान में अस्पताल जिला भर में सराहनीय कार्य कर रहा है। इसके अलावा दर्जनों विभाग बेहतर तालमेल से कार्य कर जनसेवा में जुटे हुए हैं।

अस्पताल के एसएस डॉ. तिलक भागड़ा का कहना है कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार अस्पताल प्रशासन आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कायाकल्प योजना में अव्वल आने के लिए अस्पताल प्रशासन सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का आभारी है और विशेष तौर पर सफाई कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की अस्पताल प्रशासन सराहना करता है। अधिकारी-कर्मचारियों ने सामुहिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन सहित छह क्षेत्रों में लगातार लगन के साथ कार्य किया है। इसी का परिणाम है कि पालमपुर अस्पताल ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस कार्य से जुड़े हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 6 अक्तूबर को पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एमएस ने संबंधित विभागों का भी इस कार्य में योगदान के लिए आभार जताया है।

एसएस डॉ. भागड़ा ने कायाकल्प योजना में राष्ट्र स्तर पर उम्दा प्रदर्शन की प्रतिबद्धता को भी दोहराया है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X