Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

धर्मशाला | जसवां-परागपुर में HRTC रूट बहाली न हुई तो 7 दिन बाद होगा RM ऑफिस का घेराव - बिक्रम ठाकुर

Updated on Friday, October 03, 2025 12:56 PM IST

जनता की जेब पर वार, दोस्तों को उपहार : बिक्रम ठाकुर

कहा - सुक्खू सरकार की नीतियां लूट का कारोबार

पूर्व उद्योग मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बिक्रम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र से मिली राहत के बावजूद प्रदेश में आज जनता महंगाई और कुशासन की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के अवसर पर सीमेंट पर GST को 28% से घटाकर 18% किया, जिससे हर बैग पर करीब ₹40 सस्ता होना था। यह राहत आपदा प्रभावित प्रदेश और गरीब-मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात थी, लेकिन प्रदेश की सुक्खू सरकार ने यह राहत जनता तक पहुँचने ही नहीं दी।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि केंद्र से राहत मिलने के तुरंत बाद सुक्खू सरकार ने प्रदेश में एडिशनल गुड्स टैक्स (AGT) को बढ़ाकर ₹16 प्रति बैग कर दिया गया, जबकि भाजपा सरकार के समय यह केवल ₹7.50 था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपदा के समय इसे ₹11 तक बढ़ाया था और अब मोदी सरकार की राहत मिलते ही तुरंत इसे और बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा यह कदम सीधे-सीधे जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौर में राज्य सरकार राहत देने की बजाय जेब काटने पर उतारू है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता पर टैक्स का बोझ डालने के साथ-साथ प्रदेश सरकार की फिजूलखर्ची भी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक मित्रों को खुश करने के लिए उन्हें विदेश दौरों पर भेजा जा रहा है। आपदा के समय चेयरमैन पदों की बरसात की जा रही है और सत्ता के करीबियों को हर तरह की सुविधाएँ दी जा रही हैं। उन्होंने कहा, “जनता कर चुकाए और मुख्यमंत्री अपने मित्रों को विदेश भ्रमण पर भेजे, यह अन्याय नहीं तो क्या है?”

बिक्रम ठाकुर ने कर्मचारियों के मुद्दों को भी जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि HRTC के पेंशनभोगियों को महीनों तक पेंशन नहीं मिल रही, जिससे बुजुर्ग परेशान हैं। वहीं HPTDC के कर्मचारियों को वेतन गत 26 सितंबर को भाजपा के दबाव के बाद दी गई, लेकिन अगला वेतन कब मिलेगा, इसका कोई भरोसा नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल मीडिया में बड़ी-बड़ी बातें करके सुर्खियाँ बटोरना चाहते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कर्मचारी और आम लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि त्योहारों के सीजन पर भी सरकार ने आम लोगों की खुशियाँ छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि आज हर परिवार महंगाई से त्रस्त है। जेबें खाली हैं और लोग अपने त्योहार तक मनाने में असमर्थ हैं। प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है जिसने जनता को त्यौहारों पर भी बोझ के सिवा कुछ नहीं दिया।

जसवां-परागपुर में HRTC रूट बहाली न हुई तो 7 दिन बाद होगा RM ऑफिस का घेराव

बिक्रम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र जसवां- परागपुर का ज्वलंत मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां HRTC के अधिकांश रूट बंद या प्रभावित हैं, जिससे छात्रों, कर्मचारियों और आम जनता को भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। इस विषय पर न तो अधिकारी और न ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स कोई जिम्मेदारी ले रहे हैं। ठाकुर ने साफ चेतावनी दी‌ कि यदि सात दिन के भीतर इन रूटों को बहाल नहीं किया गया तो वह स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ RM कार्यालय का घेराव करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।”

पूर्व मंत्री बिक्रम ने कहा कि कांग्रेस सरकार का हर कदम जनता-विरोधी और भेदभावपूर्ण है। जनता की जेब काटकर सत्ता में बैठे लोग अपने स्वार्थ साध रहे हैं। भाजपा इस लूट और अन्याय को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और लगातार जनता की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X