Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

हिमाचल

More News

पालमपुर | बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में फार्मासिस्टों की भूमिका भी अहम - राजेश धर्माणी

Updated on Sunday, September 21, 2025 16:05 PM IST

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर शहीद भगत सिंह फार्मेसी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

पालमपुर, 21 सितंबर: नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को शहीद भगत सिंह फार्मेसी कॉलेज पालमपुर में आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विधायक पालमपुर आशीष बुटेल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

धर्माणी ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्टों का अतुलनीय योगदान है और वे स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ फार्मासिस्ट भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट न केवल दवाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि मरीजों को दवाओं के उचित उपयोग, खुराक और संभावित दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी देते हैं।

उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने पेशे के प्रति ईमानदार रहें और समाज की सेवा के लिए समर्पित हों। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध के क्षेत्र में बायोफार्मा ड्रग डिस्कवरी पर फोकस करने को भी कहा।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य प्रणाली को चरणबद्व तरीके से सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान की श्रेणी में लाया गया है। विधायक आशीष बुटेल ने राजेश धर्माणी का पालमपुर में पधारने पर स्वागत किया और विद्यार्थियों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

इससे पहले शहीद भगत सिंह फार्मेसी कॉलेज के अध्यक्ष भुवनेश चंद सूद ने तकनीकी शिक्षा मंत्री और विधायक पालमपुर का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया और संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया। हिमाचल प्रदेश फार्मेसी ऑफिसर संघ की कांगड़ा इकाई ने तकनीकी शिक्षा मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 हजार का चेक भेंट किया और जिला कांगड़ा के लिए 15 नेबुलाइजर यूनिट भी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर नगर निगम उप महापौर राजकुमार, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती , डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र नेगी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल पालमपुर डॉ एस चक्रवर्ती सहित डीएमसी आयुर्वैदिक हॉस्पिटल से डॉ डीके चड्ढा सहित फार्मेसी कॉलेज के प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

X