Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान • शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया • उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की • 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

हिमाचल

More News

हमीरपुर | Union Minister Anurag Thakur के गृह जिला में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर

Updated on Monday, December 05, 2022 17:07 PM IST

हिमाचल प्रदेश की राजनिति इस बार भाजपा की ओर से सत्ता में वापिसी के लिये लगाये गये टेढी चोटी के जोर के बीच हमीरपुर जिला की राजनिति में राजनिति की तसवीर बदली बदली नजर आई। केन्द्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर के गृह जिला हमीरपुर में इस बार भाजपा को बडे पैमाने पर बगावत को झेलना पड रहा है। एक वक्त था , हमीरपुर जिला में भाजपा की तूती बोलती थी। यहां की धरती ने ठाकुर जगदेव चंद व प्रेम कुमार धूमल से लेकर अनुराग ठाकुर जैसे नेता भाजपा को दिये।

लेकिन मौजूदा चुनावों में भाजपा इस बार धूमल और नड्डा खेमे के बीच चल रही तनातनी और धूमल को किनारे लगाने से लोगों में पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है। पिछले चुनावों में सुजानपुर से प्रेम कुमार धूमल को मिली करारी हार के बाद धमल को इस बार सत्ता में वापिसी करने का इंतजार था। लेकिन उनकी हसरत उस समय अधूरी रह गई, जब भाजपा ने उन्हें सुजानपुर से टिकट देने से मना कर दिया। जिससे चुनावी महौल में धूमल समर्थकों को निराशा हाथ लगी हे। खुद अनुराग ठाकुर भी सुजानपुर में एक रैली के दौरान उस समय भावुक हो गये , जब उनके पिता के टिकट कटने का मामला चरचा में आया। चुनाव प्रचार के दौरान आपसी एकजुटता के दावों के विपरीत यहां गुटबाजी का महौल देखने को मिला। और बागीयों के चुनाव मैदान में कूदने से भाजपा के लिये मुसीबत खडी हो गई।

जिला में नादौन , हमीरपुर सदर , बडसर, भोरंज और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र हैं। नादौन चुनाव क्षेत्र में भाजपा ने इस बार पिछला चुनाव हारे विजय अगिनहोत्री को मैदान में उतारा है। और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सीएम पद के दावेदार सुखविन्दर सिंह सुक्खू हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी के शैंकी ठकुराल भी मैदान में हैं। लेकिन मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही हैं। यहां भाजपा की अंदरूनी लडाई किसी से छिपी नहीं है। विजय अगिनहोत्री के विरोधी सुक्खू संग हो लिये हैं। वैसे भाजपा प्रत्याशी का विवादों से गहरा नाता रहा है। यही वजह रही है कि अभी तक उनका प्रचार गति नहीं पकड पाया है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुखविन्दर सिंह सुक्खू की यहां स्थिती मजबूत हैं। सुक्खू युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। और सीएम पद पर उनकी दावेदारी के चलते उनको लोगों का समर्थन मिल रहा है।
वहीं, हमीरपुर सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी नरेन्दर ठाकुर इस बार पार्टी के बागी की वजह से बीच मंझधार में फंस गये हैं। नरेन्दर ठाकुर पिछली बार प्रेम कुमार धूमल की वजह से आसानी से चुनाव जीत गये थे। लेकिन इस बार हालात ऐसे हैं। कि भाजपा प्रत्याशी मुकाबले से बाहर होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी ने पुष्पिंदर ठाकुर को मैदान में उतारा है। लेकिन भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे अशीष शर्मा को खेल बिगाड दिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मुकाबला है।
बडसर में भाजपा ने पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की पत्नी माया शर्मा को मैदान में उतारा है। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार इंन्द्र दत्त लखनपाल के सामने उनका कद छोटा दिखाई दे रहा हैं। लखनपाल पिछली बार भी चुनाव जीत चुके हैं। और इस बार भी उनकी स्थिती मजबूत हैं। हालांकि यहां केन्द्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनाव प्रचार किया है। लेकिन उसका असर कितना पडा होगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। यहां भी भाजपा के बागी भाजपा पर भारी पड रहे हैं।
भोंरज सीट रिजर्व है। भोरंज में कांग्रेस पार्टी ने सुरेश कुमार को टिकट दिया है। और भाजपा ने पूर्व मंत्री ईशवर दास धीमान के बेटे अनिल धीमान को टिकट दिया है। यहां कांग्रेस पार्टी में पहले की तरह खींचतान नहीं है। लेकिन यहां भाजपा के बागी पवन कुमार ने भाजपा का सारा खेल बिगाड दिया है। अगर भाजपा के बागी पवन दस हजार से अधिक वोट ले जाते हैं, तो भाजपा का यहां चुनाव हारना तय है।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अपने ही बिछाये जाल में फंस गई है। यहां से इस बार भाजपा ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का टिकट मानों मुसीबत ही मोल ले ली है। यहां धूमल समर्थकों में पार्टी के प्रति गुस्सा है। धूमल की जगह भाजपा ने कैप्टन रणजीत सिंह को मैदान में उतारा है। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्दर राणा के सामने भाजपा के कैप्टन कम अनुभवी हैं। राजेन्दर राणा ने ही पिछली बार प्रेम कुमार धूमल को हराया था। इस बार राणा की स्थिती मजबूत है। आसानी से कांग्रेस चुनाव जीत सकती है।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

केलांग : उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

X