Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल ने ‘मिस्टिक विलेज’ का दौरा किया

Updated on Monday, July 28, 2025 16:38 PM IST

राज्यपाल ने ‘मिस्टिक विलेज’ का दौरा किया
पुखरी की प्राकृतिक खूबसूरती व समृद्ध संस्कृति को सराहा

राज्यपाल ने मिस्टिक विलेज खजियार (पुखरी) का दौरा किया तथा गांव की प्राकृतिक खूबसूरती व समृद्ध संस्कृति से अत्यंत प्रभावित हुए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पुखरी गांव की प्राकृतिक सुन्दरता व स्वच्छ वातावरण पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश के अन्य विख्यात पर्यटन क्षेत्रों की तुलना में कहीं बेहतर है। उन्होंने जिला प्रशासन चंबा तथा पर्यटन विभाग द्वारा जिला चंबा के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ वातावरण तथा पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत रिस्पांसिबल टूरिज्म वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस गांव में पर्यटकों को ठहरने के लिए होमस्टे के तहत उचित व्यवस्था है तथा यहां का प्राकृतिक व शुद्ध वातावरण स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इस प्रकार के प्राकृतिक रूप से खूबसूरत गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने से न केवल ग्रामीण लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी, बल्कि इससे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगी।

राज्यपाल ने कहा कि मिस्टिक विलेज खजियार में आवाजाही की सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है ताकि भविष्य में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेते हुए यहां के लोगों की आर्थिक मजबूती का माध्यम बन सकें। उन्होंने आश्वासन दिया की मिस्टिक विलेज खजियार में पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आवाजाही की सुविधा को और बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार व केंद्रीय वन मंत्रालय के ध्यान में इस क्षेत्र की समस्या को लाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों व मंचों से प्रदेश सरकार के ध्यान में भी ग्रामीण पर्यटन व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को लाया जाना आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर आईसीआरटी इंडिया फाउंडेशन तथा जिला प्रशासन चंबा के मध्य जो समझौता ज्ञापन हस्ताक्षतिर किया गया है उससे आने वाले समय में जिला चंबा के अनेक अनछुए पर्यटन गंतव्यों में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी तथा जिला के लोगों की पर्यटन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों के माध्यम से आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों ने राज्यपाल का अपने गांव पहुंचने पर विधिवत स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने भी अपने विचार रखे तथा उन्होंने राज्यपाल का जिला चंबा के इस दूरदराज गांव में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया।

विधायक डॉ. हंस राज और डी.एस. ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग प्रवेश ठाकुर और ग्राम पंचायत सिंगी के उप-प्रधान अजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X