Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | धान और मक्की की फसलों का बीमा 15 जुलाई से पहले अवश्य कराएं : एडीएम शिल्पी वेक्टा

Updated on Friday, June 27, 2025 15:22 PM IST

धान और मक्की की फसलों का बीमा 15 जुलाई से पहले अवश्य कराएं : एडीएम शिल्पी वेक्टा

धर्मशाला में खरीफ 2025 फसल बीमा योजनाओं पर जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

धर्मशाला, 27 जून । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा धर्मशाला में खरीफ 2025 फसल बीमा योजनाओं की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आज शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम काँगड़ा शिल्पी वेक्टा ने की।


एडीएम ने कहा कि इस खरीफ सीजन के लिए धान एवं मक्की की फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में तथा गोभी, आलू और टमाटर की फसलों को मौसम आधारित फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है। मक्की और धान के लिए क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी तथा सब्जी फसलों के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को बीमा प्रदाता नियुक्त किया गया है।


शिल्पी वेक्टा ने बताया कि किसानों को केवल 48 रुपये प्रति कनाल प्रीमियम देकर 2400 रुपये प्रति कनाल तक का बीमा कवरेज मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई के लिए एक प्रभावी सुरक्षा कवच प्रदान करती है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है।


उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष लगभग 4412 किसानों को 83.41 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया गया था तथा गेहूं की फसल के नुकसान का आंकलन कार्य भी प्रगति पर है।

एडीएम ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड धारक ऋणी किसानों का बीमा स्वतः किया जाएगा जब तक वे बैंक को लिखित रूप से मना न करें। गैर ऋणी किसान लोक मित्र केंद्र, बैंक शाखा, अधिकृत एजेंट या पोर्टल के माध्यम से अपना बीमा करवा सकते हैं।

एडीएम ने किसानों से आग्रह किया कि वे 15 जुलाई से पहले फसल बीमा करवा लें ताकि संभावित प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत मिल सके। अधिक जानकारी हेतु किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

यह रहे उपस्थित
उप कृषि निदेशक डॉ. कुलदीप धीमान, अग्रणी बैंक प्रबंधक एकता शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय से विमला, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक से सुमित मनकोटिया, क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी से अरुण कुमार तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया से नीरज कुमार बैठक में उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X