ज्वालामुखी मंदिर में बारीदार कर्मचारीयों पर सर्विस रूल का डंडा, नहीं ले पायेंगे दक्षिणा
ज्वालामुखी मंदिर प्रशासन ने छह बारीदारों जो कि मंदिर में बतौर कर्मचारी भी तैनात हैं, को नोटिस जारी करते हुये मंदिर अधिकारी ने कहा है कि यह लोग मंदिर न्यास के कर्मचारी के तौर पर अपने सेवाकाल यानि रिटायरमेंट तक मंदिर में किसी भी श्रद्धालु को दर्शन करवायेंगे न ही किसी से दक्षिणा लेंगे। और ऐसा करते उन्हें पाया गया तो यह मामला सर्विस रूल 2000 के तहत आर्थिक अपराध की श्रेणी में माना जायेगा। और उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जायेगी।