Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने वाली ताकतों को बेनकाब करने की जरूरत : बिलाल

Updated on Tuesday, June 17, 2025 15:45 PM IST

हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने वाली ताकतों को बेनकाब करने की जरूरत : बिलाल
 
शिमला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद ने आज एक बयान जारी कर कहा कि कुछ ताकतें जानबूझकर हिंदू-मुस्लिम सिख-इसाई की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 18 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुए अपराध को सांप्रदायिक रंग देकर समाज में नफरत फैलाने की साजिश की जा रही है।
 
बिलाल अहमद ने जोर देकर कहा कि यह घटना बेहद दुखद है, लेकिन इसे हिंदू-मुस्लिम के चश्मे से देखना गलत है। अपराधी का कोई धर्म नहीं होता, और इस मामले में भी अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह किसी भी समुदाय से हो। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसी घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देकर समाज को बांटने की कोशिश नहीं की जा रही है?
 
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में अल्पसंख्यक समुदाय को केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन उनकी वास्तविक समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। बिलाल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा सभी समुदायों के लिए समान विकास और सुरक्षा सुनिश्चित की है।
 
बिलाल ने अपील की कि इस तरह की घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देने की बजाय, समाज को एकजुट होकर अपराध के खिलाफ लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा इस दिशा में हर संभव प्रयास करेगा और समाज को जोड़ने का काम जारी रखेगा।
 
भाजपा नेता बिलाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और विधायक सुखराम चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर सिरमौर के माजरा पुलिस थाना क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत दर्ज किए गए केस को पूरी तरह गलत, आधारहीन और राजनीति से प्रेरित करार दिया है। बिलाल ने कहा कि यह केस कांग्रेस सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा बीजेपी नेताओं को बदनाम करने और उनकी आवाज को दबाने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि डॉ. राजीव बिंदल और अन्य बीजेपी कार्यकर्ता एक नाबालिग हिंदू लड़की के कथित अपहरण के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, जो समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है। ऐसे में उन पर केस दर्ज करना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का भी हनन है।
 
उन्होंने कहा, "डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के एक मजबूत स्तंभ हैं और उनकी समाज सेवा और नेतृत्व को दबाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी। हम इस मामले में कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।" बिलाल ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह केस वापस नहीं लिया, तो भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस राजनीतिक षड्यंत्र के खिलाफ भाजपा के साथ एकजुट हों।
Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X