Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | विकास, विश्वास और विरासत मोदी युग के 11 ऐतिहासिक वर्ष - भारत की नई दिशा, नया युग – डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Tuesday, June 10, 2025 10:40 AM IST

विकास, विश्वास और विरासत मोदी युग के 11 ऐतिहासिक वर्ष - भारत की नई दिशा, नया युग – डॉ. राजीव बिंदल

कहा -“भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, यह सिर्फ सपना नहीं, मोदी युग की सच्चाई है।”

सुंदरनगर, 9 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आज सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 11 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठनात्मक जिला सुंदरनगर की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे भारत के पुनरुत्थान का कालखंड बताया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि 2014 भारत के इतिहास में एक टर्निंग प्वाइंट बनकर आया, जब भ्रष्टाचार, घोटालों और अस्थिरता से त्रस्त देश को एक निर्णायक नेतृत्व मिला। कांग्रेस के 2004 से 2014 के बीच के कार्यकाल में कोयला, 2जी, 3जी, कॉमनवेल्थ, हेलिकॉप्टर और भूमि घोटालों ने भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नुकसान पहुंचाया और देश की अर्थव्यवस्था को 11वें पायदान पर ला खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब देश एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ा। आज 11 वर्षों के भीतर भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। जिस "फ्रैजाइल इकोनॉमी" की बात होती थी, उसने आज मजबूत विकास मॉडल का रूप ले लिया है।

डॉ. बिंदल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि इन वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। फोरलेन और नेशनल हाईवे का विस्तार, 5G नेटवर्क, हवाई अड्डों का विकास, मेडिकल कॉलेजों में 1 लाख से अधिक नई सीटें, 8 नए एम्स, 7 नए IIM और कई IIT, IIIT की स्थापना ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति ला दी है।

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत अब हथियारों का निर्यातक बन गया है। सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट जैसी कार्रवाइयों ने भारत की सामरिक शक्ति को विश्व पटल पर स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ आवास, 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन, 53 करोड़ जनधन खाते और किसानों के लिए प्रतिवर्ष 6000 रुपये की सहायता—इन योजनाओं ने जन-जन तक सरकार की पहुंच और संवेदनशीलता को सिद्ध किया है।

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक 'गरीबी हटाओ' जैसे नारों से जनता को गुमराह किया, जबकि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा को सशक्त करने के लिए ठोस योजनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल विकास नहीं कर रही, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का भी नेतृत्व कर रही है।

धारा 370 और 35A हटाना, राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, तीन तलाक की समाप्ति और महिलाओं को 33% आरक्षण—ये निर्णय उस राष्ट्रवादी दृष्टिकोण का परिणाम हैं जो हर नागरिक के सम्मान और सशक्तिकरण की वकालत करता है।

अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि आज जो लोग संविधान की दुहाई दे रहे हैं, वही कांग्रेस नेता हैं जिन्होंने सत्ता के लिए आपातकाल थोपकर संविधान को रौंदा और 88 बार बदलाव कर उसकी आत्मा से खिलवाड़ किया। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ संविधान और राष्ट्र की गरिमा को आगे बढ़ा रही है।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X