Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | सीयू के एनएसएस स्वयंसेवकों ने आदि हिमानी चामुंडा में लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Updated on Tuesday, June 03, 2025 20:40 PM IST

छेड़ा सफाई अभियान, 80 किलो से अधिक प्लास्टिक किया एकत्रित

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला धौलाधार परिसर-1 की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के स्वयंसेवकों ने आदि हिमानी चामुण्डा में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कर स्वच्छता अभियान छेड़ा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक शर्मा के निर्देशन में लगाए गए इस शिविर में पचास एनएसएस स्वयंसेवकों ने मन्दिर के चारों ओर और मंदिर मार्ग के आसपास फैले कचरे को एकत्रित कर ठिकाने लगाया।

स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के साथ हिमानी चामुण्डा मार्ग एवं मन्दिर के वातावरण को अपने भजनों से धार्मिकता से ओतप्रोत कर दिया। स्वयंसेवकों के जयकारों से मंदिर परिसर का वातावरण गुंजायमान हो गया। मन्दिर आए श्रद्धालुओं के सम्मुख मोहित शर्मा एवं सागर भाटिया ने अपने भजनों की सुन्दर प्रस्तुतियां दीं । स्वयंसेवकों ने आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया ।

उस क्षेत्र के निवासियों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला धौलाधार परिसर 1 की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के स्वयंसेवकों द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की । इस स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत स्वयंसेवियों ने 80 किलो प्लास्टिक, बॉटल आदि कूड़े को एकत्रित कर निर्धारित कूड़ेदान तक पहुँचाया। केन्द्रीय विश्वविद्यालय से सम्बन्ध रखने वाले स्वयंसेवक नेहा, अखिल, तरुणेश, सिमरन, दिव्या, करीना, मंजू, तंजीन, रुमाली, संगम, ज्योति धीमान, निधि, सानिया, काजल, शिवानी, कनिका, ऋषिता, कोमलिका, अंकितस, प्रिया आदि ने इस दौरान राहगीरों को स्वच्छता का महत्व समझाया।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला धौलाधार परिसर 1 की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 द्वारा धर्मशाला के कई पर्यटक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता कार्य को किया गया है । इससे पूर्व इकाई द्वारा त्रियुण्ड, नड्डी, माता चामुंडा क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया गया है ।

आदि हिमानी चामुंडा में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. सुनील कुमार, एन एस एस समन्वयक डॉ. मलकीत सिंह ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला धौलाधार परिसर 1 की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक शर्मा को इस स्वच्छता अभियान को आयोजित करने के लिए साधुवाद प्रदान किया । वहीं कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक सेवा कार्य के लिये जाने जाते हैं, जो अन्य युवाओं के लिये प्रेरक पुञ्ज हैं । उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के निष्पादन हेतु एनएसएस इकाई तत्पर रही है ।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X