Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन

Updated on Sunday, June 01, 2025 20:19 PM IST

विधायक संजय रत्न ने किया शुभारंभ

ज्वालामुखी 1 जून : हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता शिविर का आयोजन आज रविवार को ग्राम पंचायत बौहण भाटी में किया गया जिसमें ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न बतौर मुख्यातिथि शिरकत हुए।

निगम के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार और प्रबंधक सीएल शर्मा ने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टर्म लोन योजना के अंतर्गत 30 लाख रुपए तक की लागत वाली परियोजनाओं के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। इस योजना में खेती एवं उससे जुड़े कार्य , तकनीकी व्यापार , छोटे व्यवसाय , कारीगर एवं परंपरागत व्यवसाय और परिवहन क्षेत्र के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में ऋण 6 प्रतिशत ब्याज दर पर दिए जाते है।

शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को व्यावसायिक व तकनीकी कोर्सों के लिए 20 लाख रुपए तक का ऋण 3 प्रतिशत के ब्याज दर पर दिए जाते है । इसमें कोर्स पूरा होने के बाद ऋण को अधिकतम पांच वर्षों तक वापस करना होता है।

विरासत योजना के अंतर्गत कार्यशील पूंजी और उपकरण , औजार , मशीनरी की खरीद के किए कारीगरों को 10 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाता है जिसमें पुरुष कारीगरों के लिए 5 प्रतिशत वार्षिक और महिला कारीगरों के लिए 4 प्रतिशत वार्षिक के ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है। कारीगरों के लिए ऋण वापस करने की अवधि 5 वर्ष है।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है ताकि लोग इसका फायदा उठा सके। उन्होंने निगम के अधिकारियों को कहा कि आज यहां जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है भविष्य में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में लोन शिविर का आयोजन भी किया जाए ताकि पात्र व्यक्तियों को फायदा मिल सके।

उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा ने जागरूकता शिविर में राजस्व विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी ज्वालामुखी कुलदीप कुमार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चलाए जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और स्वर्ण जयंती आवास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इससे पूर्व विधायक का प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम मनोज कुमार द्वारा माता की चुनरी और टोपी दे कर सम्मानित किया गया ।

उपस्थित
हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार , एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा , डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल , बीडीओ सुराणी अंशु चंदेल, तहसीलदार ज्वालामुखी राहुल शर्मा , अध्यक्ष नगर परिषद ज्वालामुखी धर्मेंद्र शर्मा , निगम के प्रबंधक सीएल शर्मा , तहसील कल्याण अधिकारी ज्वालामुखी कुलदीप कुमार , प्रधान ग्राम पंचायत बौहण भाटी कपिल देव , उपप्रधान यूसुफ दीन और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X