Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

व्यवसाय

More News

धर्मशाला | इन्फोसिस फाउंडेशन ने आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड के चौथे संस्करण की घोषणा की

Updated on Thursday, May 29, 2025 19:38 PM IST

इन्फोसिस की परोपकारी कार्य करने वाली और सीएसआर इकाई इन्फोसिस फाउंडेशन ने अपने आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड के चौथे संस्करण को लॉन्च करने का एलान किया है। भारत में सोशल इनोवेशन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए इन्फोसिस फाउंडेशन ने इस अवार्ड में हिस्सा लेने के लिए देशभर से इनोवेटर्स एवं सामाजिक उद्यमियों को आमंत्रित किया है।

आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड 2025 का उद्देश्य व्यक्तिगत स्तर पर ऐसे लोगों को,टीमों को,एनजीओ को और सामाजिक उद्यमियों को चिह्नित एवं पुरस्कृत करना है जो टेक्नोलॉजी आधारित ऐसे अनूठे समाधान विकसित कर रहे हैं जो बड़े पैमाने पर देश के वंचित समुदायों पर उल्लेखनीय प्रभाव डालने में सक्षम हैं। इन्फोसिस फाउंडेशन ने प्रत्येक विजेता को 50 लाख रुपये तक देने की घोषणा की है। पुरस्कार की कुल राशि 2 करोड़ रुपये होगी।

इन्फोसिस फाउंडेशन के ट्रस्टी सुमित विरमानी ने कहा इन्फोसिस फाउंडेशन में हम वास्तविक जीवन की चुनौतियों को दूर करने और समुदायों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में इनोवेशन की ताकत में विश्वास करते हैं। आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड के माध्यम से हम ऐसे परिवर्तनकारी लोगों को पहचानने और उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो शिक्षा,स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी समाधान विकसित कर रहे हैं।

हम देशभर के सोशल इनोवेटर्स को आगे आने,अपने विचारों को साझा करने और एक प्रभावी बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। चौथे संस्करण के साथ हमारा उद्देश्य सभी के लिए अवसर सृजित करने की दिशा में लोगों की क्षमताओं को बढ़ाने के अपने लक्ष्य को गति देना है।आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड 2025 में तीन श्रेणियों को आवेदन स्वीकार किए जाएंगे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और पर्यावरण संरक्षणर,आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड के चौथे संस्करण के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

15 जून 2025 तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी भारतीय नागरिक जो भारत में रह रहे हैं इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं।प्रतिभागी वीडियो बनाकर अपने कार्य के बारे में विस्तार से बताते हुए आवेदन कर सकते हैं। वीडियो को आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है।आवेदन पूरी तरह से काम कर रहे प्रोटोटाइप या तैयार हो चुके प्रोजेक्ट से संबंधित होना चाहिए।इसमें केवल कॉन्सेप्ट आइडिया या मॉकअप के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

समझौता : यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

काँगड़ा : निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

शिमला : 30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

शिमला : प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

धर्मशाला : निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

शिमला : एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

धर्मशाला : हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

शिमला : युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

X