Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | शिमला बार एसोसिएशन ने ऑपरेशन सिंदूर एवं भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

Updated on Tuesday, May 20, 2025 18:06 PM IST

सांसद सुरेश कश्यप रहे मुख्य अतिथि

शिमला, शिमला बार एसोसिएशन द्वारा भारतीय सेना के अद्वितीय साहस एवं हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के शौर्य को नमन करते हुए कोर्ट परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा न केवल देशभक्ति की भावना का प्रतीक रही, बल्कि अधिवक्ता समुदाय के राष्ट्र के प्रति समर्पण का भी जीवंत उदाहरण बनी। इस गरिमामयी अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुरेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय सेना के पराक्रम, बलिदान और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम सैनिकों के सम्मान और गौरव को समाज के हर स्तर तक पहुँचाएं। उन्होंने शिमला बार एसोसिएशन की इस पहल को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

इस आयोजन में कैलाश फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन रवि मेहता जी, भारतीय जनता पार्टी, जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल ठाकुर, प्रदेश युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता एम. सी. भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त बार एसोसिएशन के अनेक सम्मानित सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें प्रमुख रूप से मुनिश महेंद्रू, विपिन शर्मा, भूषण शर्मा, दिनेश चौहान, सुनीता सूद, संजीव शर्मा, रानी ठाकुर एवं महेंद्र ठाकुर सहित अनेक अधिवक्ता गण उपस्थित रहे, जिन्होंने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर वीर जवानों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

तिरंगा यात्रा कोर्ट परिसर से आरंभ होकर गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे समस्त परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता एम. सी. भारद्वाज ने सभी विशिष्ट अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं सहभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की देशभक्ति पूर्ण गतिविधियाँ समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्रीय एकता का संचार करती हैं।

डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल का एक बेंच चंडीगढ़ से शिमला जल्द होगा शिफ्ट : कश्यप

कश्यप ने बताया कि लोक सभा चुनाव में हमें जो कमिटमेंट की थी वह पूरी भी को। हमने आज के कार्यक्रम में लाइब्रेरी के लिए सांसद निधि से पांच लाख रु की घोषणा भी की। सांसद होने ने नाते मैने डेट रिकवरी tribunal यानी डीआरटी को शिफ्ट करने की मांग केंद्र सरकार से भी उठाई, जो कि आने वाले समय में चंडीगढ़ से हिमाचल शिफ्ट किया जाएगा। मैंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया भी डीआरटी ट्रिब्यूनल का एक बेंच यहां शिफ्ट किया जाएगा । अभी तक चंडीगढ़ में कुल तीन बेंच है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X