Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

ज्वालामुखी | राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर लॉरेट फार्मेसी संस्थान, कथोग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated on Friday, May 16, 2025 16:45 PM IST

ज्वालामुखी राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा में डेंगू के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लॉरेट फार्मेसी संस्थान, कथोग, ज्वालामुखी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी के सक्षम मार्गदर्शन में तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सूद के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमित शर्मा एवं डॉ. स्वाति तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 फार्मेसी छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू के लक्षण, बचाव, उपचार एवं नियंत्रण के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

डॉ. स्वाति तोमर ने डेंगू की रोकथाम, उपचार और नियंत्रण पर एक विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करके, पानी के जमाव को रोककर और साफ-सफाई बनाए रखकर डेंगू को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने जिला कांगड़ा में डेंगू से निपटने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। छात्रों ने रचनात्मकता और जानकारी दोनों का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे छात्रों का उत्साहवर्धन हुआ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों और समाज में जनस्वास्थ्य के प्रति चेतना उत्पन्न करने में सहायक होती हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सूद ने संस्थान, प्रतिभागियों और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X