Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

खेल

More News

धर्मशाला | I P L 2025 : प्रभसिमरन की 91 रनों की बदौलत पंजाब ने लखनऊ को 37 रनों से हराया

Updated on Monday, May 05, 2025 07:38 AM IST

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2025 के 54वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हराया। पंजाब की जीत में सबसे अहम योगदान प्रभु सिमरन की 91 रनों की पारी का रहा, जिसकी बदौलत उसने विरोधी टीम के सामने 237 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य रखा। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही।

टीम ने पावरप्ले में अपने तीन विकेट खो दिए। टीम की तरफ से सर्वाधिक 74 रन (40 गेंद) पांचवें नंबर बल्लेबाजी करने आए आयुष बडोनी ने बनाए। उनके अलावा सिर्फ अब्दुल समद ही 20 से ज्यादा रन बना पाए। उन्होंने 24 गेंदों पर 45 रन बनाए। वहीं कप्तान ऋषभ पंत इस मैच में भी फ्लॉप रहे और मात्र 18 रन बनाए। टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 199 रन बना पाई और मुकाबले को 37 रनों से गंवा दिया।

पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजाई को दो तथा मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या (1) के रूप में पहले ही ओवर में लगा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज जॉश इंगलिस ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर टीम का स्कोर 50 तक पहुंचाया। इंगलिस ने 14 गेंदों पर तेजी से 30 रन बनाए।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रभसिमरन के साथ मिलकर 12.2 ओवर में टीम का स्कोर 128 तक पहुंचाया। उन्होंने 25 गेंदों पर 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह दिग्वेश राठी की गेंद पर मयंक यादव को कैच थमा बैठे और अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन ने आक्रामक अंदाज में खेलना जारी रखा। उन्होंने 91 रन की पारी में सात गगनचुंबी छक्के और छह चौके लगाए। 189 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले सिमरन का विकेट 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा।

अंत में नेहाल वढेरा 16 रन (9 गेंद), शशांक सिंह नाबाद 33 रन (15 गेंद) और स्टोइनिस नाबाद 15 रन (5 गेंद) ने भी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए।
लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से आकाश महाराज सिंह और दिग्वेश राठी को दो-दो सफलताएं तथा प्रिंस यादव को एक विकेट मिला। टीम की तरफ से सबसे खर्चीले गेंदबाज मयंक यादव बने। उन्होंने 15 की इकोनॉमी से अपने चार ओवर के कोटे में 60 रन दिए। आकाश महाराज सिंह ने 7.50 की इकोनॉमी से चार ओवर में 30 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं और सबसे किफायती गेंदबाजी की।

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

बधाई : प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

नई दिल्ली : मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष : हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

वीडियो कॉन्फ्रेंस : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

खेल जगत : क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

फीफा विश्व कप 2026 : ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

   धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

धर्मशाला : धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

धर्मशाला : आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

क्रिकेट : आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

वाराणसी : 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

X