Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

व्यवसाय

More News

धर्मशाला | Nestle India ने प्रोजेक्ट हिलदारी के ज़रिये हिल स्टेशनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया

Updated on Wednesday, April 23, 2025 07:22 AM IST

Nestle India ने अर्थ डे से पहले हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहरों पालमपुर और डलहौजी में प्रोजेक्ट हिलदारी को और मजबूत बनाते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।यह पहल प्लान फाउंडेशन और तकनीकी भागीदार आरईसिटी इंडिया प्रा. लि.के साथ मिलकर चलाई जा रही है। बीते पाँच वर्षों में प्रोजेक्ट हिलदारी ने देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में समावेशी और टिकाऊ कचरा प्रबंधन के मॉडल तैयार किए हैं।

यह प्रोजेक्ट फिलहाल पोंडा,मसूरी,महाबलेश्वर,मुन्नार,दार्जिलिंग,डलहौजी,पालमपुर,पंचगनी और जूनागढ़ जैसे शहरों में सफलतापूर्वक चल रहा है। पालमपुर में यह प्रोजेक्ट अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ और बहुत कम समय में कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में एक मिसाल बन गया है। इस बदलाव में स्थानीय लोगों की भागीदारी और सामूहिक प्रयासों की बड़ी भूमिका रही है। अब तक इस पहल के तहत 12900 घरों,2000 दुकानों और अन्य व्यवसायिक स्थानों को जोड़ा जा चुका है साथ ही यहां हर साल आने वाले करीब आठ लाख पर्यटकों को भी इसका लाभ मिल रहा है।

खास बात यह है कि पालमपुर में 82प्रतिशत कचरे को सही ढंग से अलग किया जा रहा है और 85 प्रतिशत इलाकों से नियमित रूप से कचरा उठाया जा रहा है। यहां 155 सफाईकर्मियों को प्रशिक्षित कर इस अभियान से जोड़ा गया है।डलहौजी में यह पहल जून 2020 में शुरू हुई थी और अब तक 1219 मीट्रिक टन से अधिक कचरे को लैंडफिल में जाने से रोका गया है। यहां भी 82प्रतिशत कचरे का स्रोत पर ही अलगाव सुनिश्चित किया जा रहा है और 20 सफाईकर्मियों को इससे जोड़ा गया है।

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायण ने कहा पहाड़ी इलाके प्रकृति की दृष्टि से बेहद संवेदनशील होते हैं। पांच साल पहले हमने प्रोजेक्ट हिलदारी के रूप में एक अहम पहल की शुरुआत की थी। हमारा उद्देश्य था कि सामूहिक प्रयासों से टिकाऊ कचरा प्रबंधन के मॉडल विकसित हों। यह प्रोजेक्ट साझेदारी की शक्ति का उदाहरण है जिसने हमारे विचारों को ज़मीनी हकीकत में बदलने का काम किया है। आने वाले समय में यह पहल न सिर्फ जागरूकता बढ़ाएगी बल्कि सफाईकर्मियों को सम्मान दिलाने और कचरा प्रबंधन व्यवस्था में सुधार की दिशा में भी काम करती रहेगी।

प्लान फाउंडेशन की निदेशक सुश्री नेहा शशिकुमार ने कहा हम मानते हैं कि कोई भी बदलाव तभी टिकाऊ हो सकता है जब समाज,संस्थाएं और लोग मिलकर साझा उद्देश्य के साथ काम करें।प्रोजेक्ट हिलदारी इसका बेहतरीन उदाहरण है जो सफाईकर्मियों को सशक्त बनाता है नागरिकों को जागरूक करता है और शहरों में मजबूत तथा टिकाऊ व्यवस्था खड़ी करता है। हमारा फोकस शुरू से ही लोगों की सोच और व्यवहार में बदलाव लाने पर रहा है। वर्ल्ड अर्थ डे के मौके पर हम अपनी इस साझेदारी को और मजबूत करने और देशभर में पुनर्चक्रण आधारित कचरा प्रबंधन मॉडल तैयार करने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं।पिछले पांच सालों में प्रोजेक्ट हिलदारी ने स्रोत पर ही कचरा अलग करने की प्रक्रिया के ज़रिये करीब 47000 मीट्रिक टन कचरे को लैंडफिल में जाने से रोका है। अब तक यह प्रोजेक्ट देशभर के 64000 से अधिक घरों और व्यावसायिक संस्थानों से जुड़ चुका है जहां लगभग 81 प्रतिशत कचरे को सही तरीके से अलग किया गया है।इन नौ शहरों में अब तक करीब 1650 सफाईकर्मियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें इस क्षेत्र से पेशेवर रूप से जोड़ा गया है।

 

Have something to say? Post your comment
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

समझौता : यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

काँगड़ा : निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

शिमला : 30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

शिमला : प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

धर्मशाला : निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

शिमला : एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

धर्मशाला : हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

शिमला : युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

X