महिला मंडल घरलाहड़ में विश्वकर्मा मन्दिर के पास कथोग में कलश यात्रा के बाद महा शिव पुराण शुरू हो गई।कलश यात्रा ज्वालामुखी माता के मंदिर से शुरू होकर विश्वकर्मा मंदिर घरलाहड़ में सम्पन्न हुई ।
कलश यात्रा में गांव की महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ कर भाग लिया।कथा वाचक आचार्य भवानी शंकर शर्मा जी ने अपने प्रवचनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महिला मण्डल घरलाहड़ प्रधान अजय लक्ष्मी ने बताया कि कथा का समय दोपहर एक बजे से साय चार बजे तक रहेगा। अंत में चौदह अप्रैल को अखंड भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
कथोग में आठ अप्रैल से महा शिव पुराण
महिला मंडल घरलाहड़ इस बार विश्वकर्मा मन्दिर के पास कथोग में महा शिव पुराण का आयोजन आठ अप्रैल से चौदह अप्रैल तक करने जा रहा है।कथा वाचक आचार्य भवानी शंकर शर्मा जी अपने प्रवचनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।महिला मण्डल घरलाहड़ प्रधान अजय लक्ष्मी ने बताया कि कथा का समय दोपहर एक बजे से साय चार बजे तक रहेगा। अंत में चौदह अप्रैल को अखंड भंडारे का आयोजन किया जायेगा।