Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस - डाॅ. राजीव बिन्दल

Updated on Wednesday, April 02, 2025 08:57 AM IST

शिमला, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डाॅ. राजीव बिन्दल ने  बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है और श्री रामनवमी भी 6 अप्रैल को है।

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश 6 अप्रैल को सभी भाजपा कार्यालयों में स्वच्छता के उपरांत भाजपा का झंडा फहराएगी और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करेगी।

उन्होनें कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर परिवारजनों के साथ मिलकर भाजपा का झंडा फहराएगा। डाॅ. बिंदल ने कहा कि 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक बूथ चलो अभियान होगा जिसमें सभी प्रमुख कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर जाएंगे और जन संपर्क अभियान करेंगे। 7 व 8 अप्रैल को हर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का विधानसभा अनुसार सम्मेलन होगा। ज्ञात रहे कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने इसी वर्ष 18 लाख साधारण सदस्य व 27 हजार सक्रिय सदस्य बनाए हैं।

13 अप्रैल के सायंकाल प्रदेश के सभी स्थानो पर जहां-जहां बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं लगी हैं, उनकी साफ-सफाई करके दीपक जलाए जाएंगे। 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर इन सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा व पुष्प अर्पित किए जाएंगे। 14 अप्रैल से 25 अप्रैल के मध्य भाजपा के हर मण्डल पर बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पहले अध्यक्ष बने। मूलरूप में 1951 में बना जनसंघ जिसका समावेश 1977 में राष्ट्रहित में जनता पार्टी में कर दिया गया था, को 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा के रूप में खड़ा किया। जनसंघ के समय से लेकर आज तक भाजपा राष्ट्रवाद, अंत्योदय, भारत के सर्वांगीण विकास और भारतीय संस्कृति पर आधारित राष्ट्र निर्माण की बात कही और उसी के अनुरूप कार्य किया।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि राष्ट्र प्रथम, यह भाव लेकर भाजपा सदैव चली इसलिए भाजपा परिवारवाद की पार्टी न होकर राष्ट्रवादी पार्टी है। 2 सांसदों से प्रारंभ हुई पार्टी आज नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सत्ता पर है व देश के आधे से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकारे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी जिसका पूरे देश पर एक छत्र राज था, वह पार्टी जहां लोकसभा में सीमट गई वहीं केवल 3 राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि भारत की जनता ने कांगे्रस के परिवारवाद की, कांग्रेस के स्वार्थवाद की, तुष्टीकरण की नीतियों की, अवसरवादी कार्यशैली की, देश विरोधी नीतियों को और राष्ट्र विरोधी नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया है और कांग्रेस नेतृत्व दिशाविहीन, विचारविहीन और मौका परस्त होने के कारण भारत की जनता द्वारा नकार दिया गया है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X