Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

धर्मशाला | विधायक संजय रत्न ने नवाजे Jawalamukhi Degree College के होनहार

विजयेन्दर शर्मा | Updated on Sunday, March 23, 2025 17:25 PM IST

विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न आज स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रत्न राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।

विधायक ने आज शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि संजय रतन ने कहा कि अपने चुनाव क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में पिछडेपन को दूर करने का प्रयास उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी क्षेत्र के स्कूलों में आधारभूत सुविधायें प्रदान करने के लिये पूरा प्रयास किया जायेगा। ताकि पठन पाठन के महौल में सुधार हो सके।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी के लोगों ने चुनावों में मत के रूप में उन्हें जो आशीर्वाद दिया है, उसके के लिये वह हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए ज्वालामुखी के सर्वांगीण विकास के लिये वचनबद्ध हैं। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि इलाके की सभी प्रमुख मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। उनका प्रयास रहेगा कि यह महाविद्यालय दिन रात प्रगति करके अग्रणी स्थान हासिल करे । उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि वह हर संभव सहायता एवं सहयोग के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेगें।

उन्होंने कहा कि आज का दिन किसी भी विद्यालय या महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि आज के ही दिन पूरे वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाता है और अभिभावकों को भी लगता है कि विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ साथ क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है अध्यापक सही मार्गदर्शन कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित करें।

विधायक ने कहा कि इसी महाविद्यालय की छात्रा वंशिका ने अंडर 19 ( 80 किलो भार वर्ग) मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अमेरिका में स्वर्ण पदक हासिल कर महाविद्यालय के साथ साथ ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र,हिमाचल प्रदेश और भारत का नाम रोशन किया है ।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुशील कुमार बस्सी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

विधायक ने अगले शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में एनसीसी यूनिट खोलने की बात कही।

विधायक ने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 51 हजार देने की घोषणा की।

विधायक ने आज शहीदी दिवस के मौके पर ज्वालामुखी महाविद्यालय का वार्षिक महोत्सव हर वर्ष 23 मार्च को मनाने की बात कही।

यह रहे उपस्थित
उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा, बीडीओ सुरानी अंशु चंदेल , रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर इशानी , अध्यक्ष नगर परिषद ज्वालामुखी धर्मेंद्र शर्मा ,  राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सत्य पाल , जिला परिषद सदस्य सीमा  बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशविनी दत्त जानू , कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष साहिन काजल, बदोली पंचायत प्रधान श्री मति रीता , मोनू बेगम सहित महाविद्यालय के अध्यापक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X