जय राम ठाकुर ने महाकुंभ में पवित्र स्नान किया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आज उत्तर प्रदेश में प्रयाग राज महाकुंभ में अपनी धर्मपत्नि साधना ठाकुर के साथ संगम में पवित्र स्ना किया। अपने सोशल मिडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुये नेता प्रतिपक्ष ने लिखा है,
पुण्य नगरी, तीर्थराज प्रयाग के महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला।
मोक्षदायिनी मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला। तन-मन में असीम ऊर्जा का संचार हुआ है।
मां गंगा समस्त देशवासियों का कल्याण कल्याण करें और सभी को सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्य प्रदान करें।
हर हर गंगे!