Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

टेक्नोलॉजी

More News

हिमाचल | 2024 तक पूरे प्रदेश में उपलब्ध होगी 5जी सुविधा: डॉ. अभिषेक जैन

Updated on Tuesday, January 17, 2023 08:29 AM IST

अधिकारियों से समन्वय और सामूहिक दृष्टिकोण से काम करने का आग्रह किया

सूचना प्रौद्योगिक विभाग वर्ष 2024 के अंत तक हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 5जी सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि लोगों को और बेहतर और सुसंगत इंटरनेट सुविधा प्रदान की जा सके।
सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी डॉ. अभिषेक जैन ने आज यहां 2024 तक राज्य में 5जी सेवाओं को कार्यशील बनाने के लिए दूरसंचार संरचना स्थापित करने में सरकारी बुनियादी ढांचे के उपयोग के तौर-तरीकों पर राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृष्य में डेटा सभी क्षेत्रों में दक्षता और गति के साथ काम करने के लिए अनिवार्य है। यह दूरसंचार क्षेत्र और 5जी सेवाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। प्रदेश सरकार दूरसंचार क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। प्रदेश में 5जी सेवा कार्यशील करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि सरकारी अधिकारियों और सेवा प्रदाताओं को निर्धारित समय अवधि के भीतर यह कार्य करने के लिए समन्वय और परिभाषित दृष्टिकोण के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अनुभव किया गया है कि सभी सेवा प्रदाता फाइबर और खंभे स्थापित करने के लिए जमीन खोदते हैं, जिससे लोगों को असुविधा होती है और पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। इसे ध्यान में रखते हुए, उन्हें 5जी सेवा स्थापित करते समय ऐसा तंत्र विकसित करना चाहिए, जिससे प्रकृति व जीवों को कम से कम नुकसान तथा जनता को भी कम से कम असुविधा हो। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी सेवा प्रदाताओं को एक ही बार में समन्वय कर स्थापना कार्य को अंजाम देना चाहिए ताकि दोबारा जमीन खोदने की जरूरत न पड़े।
उन्होंने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र सशक्त होना चाहिए और इसे अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने न केवल व्यावसायिक पहलू पर विचार करने बल्कि लोगों की जरूरतों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दायित्व के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सेवा प्रदाताओं को सरकार के साथ-साथ निजी संपत्ति को कम से कम नुकसान व पारदर्शिता तथा प्रत्येक हितधारक के अधिकारों पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सेवा प्रदाताओं को दूर-दराज और बर्फ से आच्छादित क्षेत्रों में सशक्त नेटवर्क कवरेज सुनिश्चित करना चाहिए।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने राज्य में 5जी सेवा के लिए नीतियों को परिभाषित करने वाली एक प्रस्तुति भी दी।
बैठक में विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी टोरुल एस. रवीश, लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास, राजस्व विभाग, विद्युत बोर्ड के अधिकारी और विभिन्न सेवा प्रदाता उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
AI और शिक्षा: मानवीय बुद्धिमत्ता व Critical Thinking की नई भूमिका

शिमला : AI और शिक्षा: मानवीय बुद्धिमत्ता व Critical Thinking की नई भूमिका

हिमाचल में आपदा के दौरान मिलेगी किसी भी नेटवर्क से फोन करने की सुविधा

शिमला : हिमाचल में आपदा के दौरान मिलेगी किसी भी नेटवर्क से फोन करने की सुविधा

 ज्वालामुखी में 25 मार्च को होगा ‘फार्मा अन्वेषण 2026’ राष्ट्रीय कॉन्क्लेव

धर्मशाला : ज्वालामुखी में 25 मार्च को होगा ‘फार्मा अन्वेषण 2026’ राष्ट्रीय कॉन्क्लेव

सरकार ने संचार साथी ऐप की प्री-इंस्टॉलेशन अनिवार्यता हटाई

साइबर दुनिया : सरकार ने संचार साथी ऐप की प्री-इंस्टॉलेशन अनिवार्यता हटाई

दूरसंचार विभाग ने मोबाइल हैंडसेट की वास्तविकता जांचने के लिए उसमें संचार साथी ऐप पहले से इंस्टॉल करने के निर्देश जारी किए

निर्देश : दूरसंचार विभाग ने मोबाइल हैंडसेट की वास्तविकता जांचने के लिए उसमें संचार साथी ऐप पहले से इंस्टॉल करने के निर्देश जारी किए

पावर-पैक्ड रेडमी नोट 13 5जी सीरीज की लॉन्चिंग की घोषणा 4 जनवरी 2024 को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा

लॉन्चिंग : पावर-पैक्ड रेडमी नोट 13 5जी सीरीज की लॉन्चिंग की घोषणा 4 जनवरी 2024 को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा

रिलायंस जियो के दो सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च, 225GB डेटा के साथ फ्री Calling और SMS

रिचार्ज : रिलायंस जियो के दो सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च, 225GB डेटा के साथ फ्री Calling और SMS

Toyota Kirloskar मोटर ने नई इनोवा हाईक्रॉस की कीमतों की घोषणा की

इनोवा : Toyota Kirloskar मोटर ने नई इनोवा हाईक्रॉस की कीमतों की घोषणा की

ट्राई ने

दूरसंचार : ट्राई ने "हिमाचल में दूरसंचार कनेक्टिविटी/बुनियादी ढांचे में सुधार" पर सिफारिशें जारी कीं

Sundar Pichai ने कहा - वह हमेशा खुद को भारत से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं

वाशिंगटन : Sundar Pichai ने कहा - वह हमेशा खुद को भारत से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं

X