Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

टेक्नोलॉजी

More News

निर्देश | दूरसंचार विभाग ने मोबाइल हैंडसेट की वास्तविकता जांचने के लिए उसमें संचार साथी ऐप पहले से इंस्टॉल करने के निर्देश जारी किए

Updated on Tuesday, December 02, 2025 06:38 AM IST

दूरसंचार विभाग ने मोबाइल हैंडसेट की वास्तविकता जांचने के लिए उसमें संचार साथी ऐप पहले से इंस्टॉल करने के निर्देश जारी किए

इंस्टॉल ऐप पहली बार ओपन करते समय उपयोगकर्ताओं को दिखने चाहिए और वे सुगम तथा कार्य सक्षम होने चाहिए

निर्माताओं को सुनिश्चित करना होगा कि डिवाइस सेटअप के दौरान ऐप आसानी से सुलभ हो और इसके फीचर डिसेबल्ड या प्रतिबंधित न हो

संबंधित अनुपालन रिपोर्ट 120 दिनों में देनी होगी

नकली मोबाइल हैंडसेट खरीदने से लोगों को बचाने, दूरसंचार संसाधनों के संदिग्ध इस्तेमाल की आसानी से सूचना देने और संचार साथी पहल प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए, दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार साइबर सुरक्षा प्रावधानों के तहत 28 नवम्बर, 2025 को निर्देश जारी कर देश में उपयोग के लिए मोबाइल हैंडसेट निर्माताओं और आयातकों के लिए निम्नलिखित नियम अनिवार्य कर दिए हैं :

सुनिश्चित किया जाए कि देश में उपयोग के लिए निर्मित या आयातित सभी मोबाइल हैंडसेटों पर संचार साथी मोबाइल एप्लीकेशन पहले से इंस्टॉल हो।
सुनिश्चित किया जाए कि इंस्टॉल किए गए संचार साथी एप्लीकेशन उपयोगकर्ताओं के उपयोग या डिवाइस सेटअप के समय आसानी से पूरी क्षमता और बिना किसी प्रतिबंध के उपलब्ध हों।
पहले से निर्मित ऐसे सभी उपकरणों और भारत में बिक्री हेतु मोबाइल हैंडसेट के निर्माता और आयातक सॉफ्टवेयर अपडेट द्वारा इस ऐप का इस्तेमाल आगे बढ़ाने का प्रयास करें।
निर्देशों में 90 दिनों में इसे कार्यान्वित करने और 120 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

संचार साथी पहल

दूरसंचार विभाग ने साइबर धोखाधड़ी में दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग रोकने और दूरसंचार साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संचार साथी पहल शुरू की है। दूरसंचार विभाग ने संचार साथी पोर्टल और ऐप विकसित किया है जो लोगों को इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी नंबर के माध्यम से मोबाइल हैंडसेट की वास्तविकता जांचने में सक्षम बनाता है, साथ ही अन्य सुविधाएं जैसे संदिग्ध धोखाधड़ी संचार, खोए/चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट की रिपोर्ट करने, अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन की जांच करने, बैंकों/वित्तीय संस्थानों के विश्वसनीय संपर्क विवरण आदि की भी सहूलियत प्रदान करता है।

दूरसंचार सेवा नियमों के तहत केंद्र सरकार को अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या युक्त दूरसंचार उपकरणों के निर्माताओं को छेड़छाड़ किए गए दूरसंचार उपकरणों या आईएमईआई संख्या से संबंधित निर्देश जारी करने का अधिकार है। इसमें यह अनिवार्य है कि निर्माता या आयातक नियम प्रभावशीलता के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

फर्जी या नकली आईएमईआई वाले मोबाइल हैंडसेट दूरसंचार साइबर सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन जाते हैं। दूरसंचार नेटवर्क में नकली/छेड़छाड़युक्त आईएमईआई के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है जहां अलग-अलग स्थानों पर एक ही अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या युक्त अलग-अलग हैडसेट सक्रिय होते हैं और इनके विरुद्ध कार्रवाई करना चुनौतीपूर्ण बन जाता है। भारत में सेकेंड-हैंड मोबाइल उपकरणों का बड़ा बाज़ार है। ऐसे मामले भी देखे गए हैं कि इनमें चोरी, गुमशुदा या ब्लैकलिस्ट किए गए उपकरण दोबारा बेचे जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में इन मोबाइलों को खरीदने वाला भी अपराध में भागीदार बन जाता है और उसे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। ब्लॉक/प्रतिबंधित सूची में डाले गए आईएमईआई की जांच संचार साथी ऐप से की जा सकती है।

इसके अलावा विभिन्न सेवाओं के लाभ के लिए भी संचार साथी मोबाइल ऐप डाउनलोड किया जा सकता है:

एंड्रॉइड के लिए: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dot.app.sancharsaathi

iOS के लिए: https://apps.apple.com/app/sanchar-saathi/id6739700695

Have something to say? Post your comment
AI और शिक्षा: मानवीय बुद्धिमत्ता व Critical Thinking की नई भूमिका

शिमला : AI और शिक्षा: मानवीय बुद्धिमत्ता व Critical Thinking की नई भूमिका

हिमाचल में आपदा के दौरान मिलेगी किसी भी नेटवर्क से फोन करने की सुविधा

शिमला : हिमाचल में आपदा के दौरान मिलेगी किसी भी नेटवर्क से फोन करने की सुविधा

 ज्वालामुखी में 25 मार्च को होगा ‘फार्मा अन्वेषण 2026’ राष्ट्रीय कॉन्क्लेव

धर्मशाला : ज्वालामुखी में 25 मार्च को होगा ‘फार्मा अन्वेषण 2026’ राष्ट्रीय कॉन्क्लेव

सरकार ने संचार साथी ऐप की प्री-इंस्टॉलेशन अनिवार्यता हटाई

साइबर दुनिया : सरकार ने संचार साथी ऐप की प्री-इंस्टॉलेशन अनिवार्यता हटाई

पावर-पैक्ड रेडमी नोट 13 5जी सीरीज की लॉन्चिंग की घोषणा 4 जनवरी 2024 को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा

लॉन्चिंग : पावर-पैक्ड रेडमी नोट 13 5जी सीरीज की लॉन्चिंग की घोषणा 4 जनवरी 2024 को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा

रिलायंस जियो के दो सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च, 225GB डेटा के साथ फ्री Calling और SMS

रिचार्ज : रिलायंस जियो के दो सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च, 225GB डेटा के साथ फ्री Calling और SMS

2024 तक पूरे प्रदेश में उपलब्ध होगी 5जी सुविधा: डॉ. अभिषेक जैन

हिमाचल : 2024 तक पूरे प्रदेश में उपलब्ध होगी 5जी सुविधा: डॉ. अभिषेक जैन

Toyota Kirloskar मोटर ने नई इनोवा हाईक्रॉस की कीमतों की घोषणा की

इनोवा : Toyota Kirloskar मोटर ने नई इनोवा हाईक्रॉस की कीमतों की घोषणा की

ट्राई ने

दूरसंचार : ट्राई ने "हिमाचल में दूरसंचार कनेक्टिविटी/बुनियादी ढांचे में सुधार" पर सिफारिशें जारी कीं

Sundar Pichai ने कहा - वह हमेशा खुद को भारत से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं

वाशिंगटन : Sundar Pichai ने कहा - वह हमेशा खुद को भारत से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं

X