Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के लिए बैजनाथ तैयार, किशोरी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Updated on Friday, January 24, 2025 18:51 PM IST

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के लिए बैजनाथ तैयार, किशोरी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
बोले... मुख्यमंत्री 70 करोड़ 26 लाख की पांच परियोजनाएं करेंगे क्षेत्र को समर्पित
धर्मशाला, 24 जनवरी। बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। आयोजन में सम्मिलित होने वाले सभी दलों ने आज आयोजन स्थल में पूर्वाभ्यास कर अपनी तैयारियों को दुरुस्त किया। क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस का आयोजन बैजनाथ में होना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जन-जन के नेता हैं। उन्होंने बैजनाथ के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य स्तरीय उत्सव हमारे बीच मनाने का निर्णय लिया है।
विधायक ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष बैजनाथ में पूरी गरिमा के साथ इसका आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 25 जनवरी सुबह 11 बजे बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पहुंचकर यहां राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
पांच परियोजनाओं का होगा उद्घाटन शिलान्यास
किशोरी लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के बाद बैजनाथ की जनता को 70 करोड़ 26 लाख की सौगातें भी देंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 44 करोड़ रूपये की लागत से अमृत 2.0 सकीम के अन्तर्गत बैजनाथ-पपरोला शहर के लिए पेयजल योजना के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। वे 9 करोड़ 23 लाख रूपये की लागत से स्थापित होने वाले 33/11 के.वी विद्युत उपकेंद्र बीड़ की नींव रखेंगे तथा 2 करोड़ 91 लाख रूपये से निर्मित होने वाली कुमारड़ा से माधोनगर नैन भंखेड़ सड़क के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ में 9 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र तथा 5 करोड़ 12 लाख रूपये से निर्मित पर्यटन विभाग की पार्किंग का उद्घाटन कर उन्हें क्षेत्र को समर्पित करेंगे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X