ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलियार लंघा के सालाना समारोह मे शिरकत कर स्कूल के मेधावी छात्र सम्मानित किये। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षा और शिक्षक अहम भूमिका होती हैं। उन्होंने छात्रों से को नशे से दूर रहने का अरहवान किया । साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही हमारा आने वाला भविष्य है। उन्होंने बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी रुचि दिखाने को कहा । उन्होंने कहा कि खेलो से शरीर भी स्वस्थ रहता है ।
उन्होंने कहा कि बच्चों ने वार्षिक उत्सव में खूबसूरत कार्यक्रम प्रस्तुत किया है और बच्चों के मंच पर आने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों में तनाव भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने तनाव को दूर करने के लिये अध्यापकों से प्रयास करने की अपील भी की।
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जहां एक और विद्यार्थियों में भारी उत्साह था वहीं दूसरी और अभिभावकों ने भी भारी संख्या में स्कूल के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विधायक संजय रतन ने वर्ष भर पढ़ायी के साथ साथ अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूल के छात्रों को 21 हजार रुपये अपनी ऐच्छिक निधि से प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशविनी दत्त जानू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।