Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | राहुल गांधी संघ को पहले समझे, जाने और फिर बोले : बिंदल

Updated on Friday, January 17, 2025 10:19 AM IST

राहुल गांधी संघ को पहले समझे, जाने और फिर बोले : बिंदल

शिमला, भाजपा अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी के बारे में राहुल गांधी का बयान निंदनीय है और अक्षम्य है। राष्ट्र, देश और भारत की संस्कृति के संबंध में अधूरा एवं विकृत ज्ञान होने के कारण नेहरू-गांधी परिवार लगातार संघ को गाली देता आया है। नेहरू जी ने देश के सबसे बड़े राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिसने 1947 में देश के विभाजन के समय हजारों-हजारों हिन्दुओं के जान-माल की रक्षा की और उन्हें सुरक्षित भारत लाने में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी, ऐसे संगठन पर प्रतिबंध लगाया और हजारों स्वयंसेवको को जेल में डाला। उस समय के पूजनीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर जी को भी जेल में रहना पड़ा। इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी को बचाने के लिए 1975 में देश में आपातकाल लगाया और एक लाख स्वयंसेवकों को जेल की सलाखों के पीछे डाला। उस समय के पूजनीय सरसंघचालक श्री बाला साहब देवरस जी को 19 महीने इस नेहरू-गांधी परिवार ने जेल की सलाखों के पीछे रखा। 1992-93 में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के आंदोलन के दौरान संघ पर एक बार फिर प्रतिबंध लगाया।

डाॅ बिन्दल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य लेकर चला यह संगठन नेहरू-गांधी परिवार के भारी विरोध के बावजूद देश के हर क्षेत्र में राष्ट्र सेवा में जुटा हुआ है। आदिवासी क्षेत्रों में झुग्गी-झोंपड़ी क्षेत्रों में अनुसूचित समाज में, समाज के हर वर्ग में सेवा एवं शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र उत्थान के कार्यों में लगे दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन के सरसंघचालक जी को राहुल गांधी जी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है और हमारी राहुल गांधी जी को सलाह है कि पहले संघ को समझे और फिर बोले, तो अच्छा रहेगा।

बिंदल ने कहा 1975 में इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊपर प्रतिबंध लगाया, देश में इमरजेंसी लगाई और एक लाख स्वयंसेवकों को जेल की काल कोठड़ी में बंद किया। उस समय के माननीय सर संघचालक माननीय बालासाहेब देवरस 19 महीने जेल में रहे, तत्पश्चात 1992-93 में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु चलने वाले आंदोलन के समय पुनः एक बार संघ पर प्रतिबंध लगाया और आज फिर इस प्रकार की बात राहुल गांधी कर रहे हैं। परंतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वह संगठन है जो निर्बाध गति से राष्ट्र उत्थान हेतु अपने कार्य में जुटा है और आगे बढ़ रहा है, इसलिए राहुल गांधी संघ को पहले समझे, जाने और फिर बोले।
डाॅ बिन्दल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश के खिलाफ दिए गए बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X