Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | हिमाचल के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों ने विश्व भर में बनाई पहचानः जगत सिंह नेगी

Updated on Friday, January 03, 2025 16:50 PM IST

हिमाचल के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों ने विश्व भर में बनाई पहचानः जगत सिंह नेगी
राजस्व मंत्री ने दिल्ली हाट में हिम महोत्सव का शुभारंभ किया

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार सायं नई दिल्ली के दिल्ली हाट में, हिम महोत्सव का शुभारंभ किया जिसका आयोजन हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से किया गया है।
यह महोत्सव 1 से 15 जनवरी, 2025 तक नई दिल्ली के दिल्ली हाट में आयोजित किया जा रहा है, जहां कारीगरों द्वारा हिमाचली हस्तशिल्प और बुनकर उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए 60 स्टॉल लगाए गए हैं।
हिमाचली धाम और हिमाचली सांस्कृतिक कार्यक्रम महोत्सव का विशेष आकर्षण होंगे।

पर्यटन विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग और हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम लिमिटेड संयुक्त तौर पर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

इस मौके पर राजस्व मंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का अन्य राज्यों और शहरों में भी आयोजन किया जाना चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और यहां के उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बने उत्पाद वैश्विक तौर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन एनसीआर के लोगों को हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का लोक संगीत और लोक नृत्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं, जिससे स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच उपलब्ध हो रहा है।

राजस्व मंत्री ने स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम लिमिटेड के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लोगों से हिमाचल प्रदेश का भ्रमण करने का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य देश में सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बर्फ से लकदक पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान, ठंडे रेगिस्तान के अलावा झीलें और जल क्रीड़ाएं भी हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. नजीम ने अपने स्वागत भाषण में स्थानीय हस्तशिल्प के साथ-साथ बुनकरों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की पहलों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हिम महोत्सव का दूसरी बार आयोजन किया जा रहा है। बीते वर्ष इसे बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली थी और लोगों ने उत्पादों की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के शिल्प, व्यंजनों और समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाना है।

राजस्व मंत्री ने कारीगरों को उनके विशिष्ट कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्कृष्टता अवॉर्ड भी प्रदान किए। पारंपरिक शिल्प संरक्षण श्रेणी में ओपी मल्होत्रा, रितु धीमान और पूनम एंड बलवीर (काष्ठशिल्प) को पुरस्कार प्रदान किया गया। नवाचार हस्तशिल्प श्रेणी में इंदिरा देवी (कुल्लवी व्हिम्स) और ईशा (पारंपरिक ज्वेलरी) को पुरस्कार प्रदान किया गया। युवा कारीगर श्रेणी का पुरस्कार वीर सिंह (धातु शिल्प), अजय शर्मा (हस्तशिल्प) और जगदीश (हस्तशिल्प) को प्रदान किया गया। कम्यूनिटी इंपैक्ट पुरस्कार अंशुल मल्होत्रा और राजन मिन्हास को प्रदान किया गया। हिमाचल के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक गंधर्व राठौर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री की धर्मपत्नी सुशीला नेगी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती, संयुक्त निदेशक एमएसएमई आरके भारती, विभिन्न विभागों और राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X