हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने जलोड़ी जोत सुरंग परियोजना को लेकर केंद्र सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी दे रही है।
कुल्लू जिला में प्रस्तावित जलोड़ी जोत टनल की अलाइनमेंट अप्रूव करने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नीतिन गड़करी जी का हार्दिक आभार। जलोड़ी जोत टनल बन जाने से बंजार और आनी क्षेत्र वर्ष भर आपस में जुड़े रहेंगे और इससे यहां के पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।
अब यह टनल गांव के हटकर बनाई जाएगी।
केंद्र सरकार ने मंडी और कुल्लू जिलों को जोड़ने के लिए बनने वाली भूभूजोत टनल निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। यह टनल जहां सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी वहीं इससे दोनों जिलों के पर्यटन कारोबार को भी नई पहचान मिलेगी।