Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

खेल

More News

शिमला | चनावग में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

Updated on Thursday, December 26, 2024 20:31 PM IST

चनावग में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
नेहरू युवा केंद्र शिमला का मकसद खेल प्रतिभाओं को तराशना व मंच प्रदान करना

शिमला : ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभाओं को तराशने व मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र शिमला के सौजन्य से गांव चनावग में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें करीब 120 स्थानीय युवाओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पंचायत समिति अध्यक्ष बसंतपुर कर्मचंद उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चनावग प्रधान कृष्णा शर्मा व कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष बेसरदास हरनोट विशेष रूप से उपस्थित रहे।

खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लंबी कूद जूनियर ग्रुप में हेमंत कुमार (जंजेड़) प्रथम, डिम्पल (चनावग) द्वितीय, गौरव रघुवंशी (जंजेड़) तृतीय रहे। लंबी कूद सीनियर ग्रुप में दीपक शर्मा (चनावग) प्रथम, पीयूष (डवारू) द्वितीय, नितेश (सीतरी जायण) तृतीय रहे। ऊंची कूद जूनियर ग्रुप में कृतिक (हरशिंग धार) प्रथम, गौरव (मंझली जायण) द्वितीय, हेमंत (जंजेड़) तृतीय रहे। ऊंची कूद सीनियर ग्रुप में दीपक (चनावग) प्रथम, पीयूष (डवारू) द्वितीय व अजय ठाकुर (मंझली जायण) तृतीय रहे।

बेडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार चनावग टीम, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देव हरशिंग टीम चनावग प्रथम तथा युवा मंडल मंझली जायण टीम दूसरे स्थान पर रही। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में युवा मंडल पलावल की टीम प्रथम और मंझली जायण टीम दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में अजय ठाकुर प्रथम, पीयूष वर्मा द्वितीय, पीयूष शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 400 मीटर रेस में अजय ठाकुर प्रथम, पीयूष वर्मा द्वितीय तथा पीयूष शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

प्रतियोगिता में मैच रेफरी हरीश शर्मा, पारस व डोब दास थे। इस अवसर पर जगत राम, लीला दत्त, यादव चंद, कमल नारायण, पूर्ण चंद, नोख राम, देवी चंद, विपेन्द्र कुमार, रमेश चंद, सुनीता शर्मा, जय प्रकाश गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

बधाई : प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

नई दिल्ली : मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष : हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

वीडियो कॉन्फ्रेंस : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

खेल जगत : क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

फीफा विश्व कप 2026 : ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

   धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

धर्मशाला : धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

धर्मशाला : आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

क्रिकेट : आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

वाराणसी : 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

X