Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवाल शिमला का शुभारम्भ

Updated on Wednesday, December 25, 2024 09:31 AM IST

मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवाल शिमला का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिज मैदान में विंटर कार्निवाल शिमला का शुभारम्भ किया। यह कार्निवाल 2 जनवरी, 2025 को सम्पन होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने ही पहली बार शिमला और धर्मशाला में विंटर कार्निवाल की शुरूआत की हैै। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मनाली में विंटर कार्निवाल बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। इस तरह के कार्निवाल और उत्सव राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करते हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है ताकि अधिक से अधिक पर्यटक प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य की ओर आकर्षित हों और हिमाचल पर्यटन राज्य बन सके।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने 23 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 तक रेस्तरां और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों को चौबीसों घंटे खोलने के संबंध में अधिसूचना जारी की है ताकि पर्यटकों और आगंतुकों को राज्य में भ्रमण के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटकों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने आगंतुकों से कार्निवाल और बर्फबारी का भरपूर आनंद लेने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से डस्टबिन का उपयोग सुनिश्चित कर राज्य को पॉलीथिन मुक्त रखने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि शिमला शहर सहित राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में क्रिसमस और नववर्ष के दौरान बर्फबारी का एक और दौर होगा, जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि इस बार सर्दियों के मौसम में अच्छी बर्फबारी होगी, जो कि हमारे जल स्रोतों को रिचार्ज करने में काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने विंटर कार्निवाल को शानदार तरीके से आयोजित करने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन शिमला को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महानाटी में भी भाग लिया और सांस्कृतिक परेड को हरी झंडी दिखाई, जिसमें 11 जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक हरीश जनारथा, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X