सीपीएस की कुर्सी बचाने के लिए इस सरकार ने 10 करोड़ रुपए खर्च कर डाले - जय राम ठाकुर
तपोवन विधानसभा में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान चरचा में भाग लेते हुये नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा,मुख्यमंत्री जी भरी सभा में तो झूठ बोलते ही हैं पर अब सदन में भी झूठ बोल रहें है। व्यवस्था परिवर्तन अब व्यवस्था पतन की ओर जा रहा है। कोर्ट के निर्णय का श्रेय सरकार नहीं ले सकती।
उन्होंने कहा कि , सीपीएस की कुर्सी बचाने के लिए इस सरकार ने 10 करोड़ रुपए खर्च कर डाले। लेकिन सरकार के वकील कुछ नहीं कर रहे।