Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | जंगली मुर्गा एक शेड्यूल बर्ड, हिमाचल की फिर हुई किरकिरी : कर्ण नंदा मीडिया प्रभारी भाजपा

Updated on Saturday, December 14, 2024 14:34 PM IST

जंगली मुर्गा एक शेड्यूल बर्ड, हिमाचल की फिर हुई किरकिरी : कर्ण नंदा मीडिया प्रभारी भाजपा

शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी हुई है और जिस प्रकार से एक वीडियो मुख्यमंत्री जी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह जंगली मुर्गे की बात कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री हैं युवाओं की प्रेरणा भी है और साथ में वह प्रथम नागरिक है, वह प्रदेश की जनता को क्या मैसेज देने का प्रयास कर रहे हैं। आप उसमें सुन सकते हैं कि डीएसपी साहब आप जंगली मुर्गा खाएंगे, जब उन्होंने मना किया कि मैं वेजीटेरियन हूं तो उसके उपरांत उन्होंने अपने साथ बैठे कैबिनेट मंत्री को पूछते हैं कि धनीराम सांडेल जी आप तो खा ही लीजिए और जब वह भी मुकर गए तो सीएम बोलते है सभी वेज है तो उसके उपरांत कहते हैं कि खीमटा जी आप तो खाते ही होंगे तो सीएम क्या मैसेज देना चाहते हैं ?

यहां में वाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट का का जिक्र करना चाहूंगा 1972 का यह एक्ट है जो 2022 में संशोधित हुआ था और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के अंतर्गत जंगली मुर्गा जो है वह शेड्यूल कैटेगरी बर्ड है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ही स्वयं जंगली मुर्गे को मारने की बातें करते हैं उनको खाने की बातें करते हैं तो वह ऑल ओवर क्या प्रदेश में शिकार को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और वह यह बात भी कर रहे हैं कि ऐसे शेड्यूल्ड कैटेगरी एनिमल्स को मारा भी जाए और खाया भी जाए, तो यह मैसेज मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता और युवाओं को देना चाहते हैं कि शिकार फिर से शुरू करें।

जो मुख्यमंत्री स्वयं इस प्रकार की वाणी इस्तेमाल करता है तो व वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट को सख्ती से कहां लागू कर पाएगा यह हम मान सिकता है। इससे पहले जो है समोसे के ऊपर जांच का एक विषय सामने आया था तब हिमाचल प्रदेश की किरकिरी हुई थी और अब जंगली मुर्गे के ऊपर जो है वह विषय आया है अब ओबवियसली मुख्यमंत्री इसके अंदर इवॉल्वड है, तो इसमें लगता है कि सीआईडी इसमें फिर से जांच ना बिठा दे और जिन लोगों ने रिकॉर्डिंग की है इनपर सीआईडी जांच ना बिठा दे और जिन लोगों ने रिकॉर्डिंग की है उनके मोबाइल फॉरेंसिक लैब ना भेज दिए जाए और ऐसा ना हो कि वहां जिन्होंने वह जंगली मुर्गा खाया उनको आईजीएमसी अल्ट्रासाउंड के लिए ना ले जाए । तो कुल मिलाकर यह विषय जो है वह अपने आप में शर्मनाक है और यहां पर मैं इनको बताऊंगा कि यह वही मुख्यमंत्री है जो अपनी प्रजा के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा चलाए गए जनमंच के बारे में कई बातें करते थे, जनमंच जो जनता की सेवा का माध्यम था और वहां पर अधिकारी स्पॉट पर जाकर उनकी समस्याओं का निवारण करते थे, तत्कालीन मंत्री साथ होते थे और उसके बाद वहां फुलके और सब्जियां खिलाई जाती थी, जिनका जिक्र यह कांग्रेस नेता करोड़ों की राशि में स्वयं करते थे।

पर आप एक पॉलिटिकल टूरिस्ट बन बैठे हैं और आप इस दूरगामी इलाकों में सैर सपाटे के लिए जाते हैं। आप कहते है कि हम उन क्षेत्रों में एक रात रुकने वाले पहले मुख्यमंत्री है तो पब्लिसिटी स्टंट में तो आप कमी रखते नहीं है, पर मुख्यमंत्री जी आप जहां गए तो भाजपा आपसे पूछना चाहती है कि क्या आपके अफसरों ने एक भी किसी ऐसी शिकायत का निवारण किया जिससे जनता को किसी प्रकार का लाभ हुआ। ऐसी तो कोई शिकायत का निवारण का उदाहरण हमारे सामने आया नहीं ।उसके उपरांत जब आप दौरे पर जाते हैं तो वहां पर केवल मात्र पिकनिक मामले का काम करते हैं और पिकनिक में आपका भोजन जंगली मुर्गा होता है , तो कुल मिलाकर यह शर्मनाक बात है इसमें आप और आपके साथ जो गए लोग थे और सरकार ने जो मेन्यू जिसके अंदर लिखा था आइटम जंगली मुर्गा, इस सबको लेकर जनता से सभी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। आप तो मुख्यमंत्री है खैर आप तो ना माफ़ी मांगेगे पर जो आपके साथ गए हैं आपका पक्ष रखते हुए लोगों से मांग ही लेनी चाहिए। माफी के साथ में अगर आप एक्ट पढ़ेंगे तो उसमें तीन से सात साल की सजा का प्रावधान भी है। भाजपा निमन स्तरीय राजनीति नहीं करती है, तो हम इसके ऊपर जो है कोई केस दर्ज की बात नहीं करते हैं पर अगर कोई एनिमल लवर इसमें जो है वह केस दर्ज कर दे तो वह अलग बात है अलग विषय है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X