ज्वालामुखी के सरकारी मेडिकल स्टोर का कारनामा , मांगी दवा मुंहासों की , दे दी बवासीर की
ज्वालामुखी सिविल अस्पताल में सरकारी मेडिकल स्टोर के संचालकों ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
ज्वालामुखी की सलिहार पंचायत की अर्पणा कुमारी ने 26 दिसंबर को सिविल अस्पताल में अपना मेडिकल चेक अप करवाया और डाक्टर ने उसे मुंह के कील मुंहासे खत्म करने के लिये पर्ची पर दवा लिख कर दी। लेकिन मेडिकल स्टोर वालों ने उसे बवासीर का इलाज करने की क्रीम दे दी ।
अर्पणा कुमारी जब अपने घर पहुंची , तो हैरान रह गई। अर्पणा वापिस ज्वालामुखी सिविल अस्पताल में पुहंची व सरकारी मेडिकल स्टोर के संचालकों से गल्त दवा देने का बात की। लेकिन उसकी बात को अनसुना कर दिया गया। अर्पणा ने बताया कि उसकी दवाई को भी नहीं बदला गया।