जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक मीटिंग हॉल में मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
इस बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सूद , जिला कांगड़ा के एम एस , एस एमओ , ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सभी बीएमओ तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी एम ओ व स्टाफ उपस्थित रहे । बैठक का संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सूद ने किया ।
बैठक के दौरान जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गुलेरी ने आमजनमानस तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए । डॉ गुलेरी ने सभी एम ओ को दिशानिर्देश दिए की हेल्थ वेलनेस सेंटर स्तर पर दौरा करके लोगों की स्वास्थ्य जांच करें। डॉ गुलेरी ने निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सा अधिकारी समुदाय में स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य वार्ता दें ।
डॉ गुलेरी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मासिक बैठक में विभिन्न विषयों पर की गई चर्चाओं की जानकारी हैल्थ ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली मासिक बैठक में भी विस्तार से बताएं । बैठक में डॉ गुलेरी ने विशेष रूप से आभा आई डी, आयुष्मान आरोग्य शिविर, टेली कंसल्टेशन, अनमोल एप ,आईएफ ए पिंक टैबलेट, आईडीपीसीएफ अभियान, आरसीएच पोर्टल, एच एम आई एस ,टीवी लेप्रोसी एचबीएनसी ,एचबीवाईसी ,100 दिवसीय निक्षय शिविरअभियान से जुड़ी विस्तृत चर्चा के साथ साथ विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान
डॉ गुलेरी ने एनक्यूएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम ) के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों के बारे जानकारी देते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर व्यवस्था बनाने के दिशा निर्देश दिए । डॉ गुलेरी ने आर के एस बैठकों, जैस (जन आरोग्य समिति) से जुड़ी मासिक बैठकों को सुनिश्चित आयोजित करने के दिशानिर्देश दिए । डॉ गुलेरी ने इस समीक्षा बैठक में सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवम योजनाओं जे एस वाई, मातृ शिशु सुरक्षा कार्यक्रम , एनसीडी, क्षय निवारण कार्यक्रम, एच आईवी एड्स,
राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम , राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने के लिए दिशा निर्देश दिए ।बैठक के दौरान विश्व मधुमेह दिवस से जुड़ी गतिविधि का आयोजन किया गया । डॉ गुलेरी ने विश्व मधुमेह दिवस के वर्ष 2024 के थीम “बाधाओं को तोड़ना, अंतरालों को पाटना”. की जानकारी दी । डॉ गुलेरी ने बताया कि यह थीम मधुमेह के जोखिम को कम करने और मधुमेह से पीड़ित लोगों को समान, व्यापक, किफ़ायती, और अच्छी क्वालिटी की देखभाल और इलाज मुहैया कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।