Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | भारतीय जीवन दर्शन में नर सेवा को ही नारायण सेवा माना: राज्यपाल

Updated on Tuesday, November 19, 2024 17:29 PM IST

भारतीय जीवन दर्शन में नर सेवा को ही नारायण सेवा माना: राज्यपाल
झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के उत्थान कर टोंगलेन ने समाज को दी प्रेरणा
राज्यपाल ने बेहतरीन कार्य करने वालों को भी किया सम्मानित


धर्मशाला, 19 नवंबर। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन में नर सेवा को ही नारायण सेवा कहा गया है। उन्होंने कहा कि टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भिक्षु जामयांग ने अपनी टीम के साथ झुग्गी झोपड़ी के बच्चों और उनके परिवारों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करके समूचे समाज को एक नई प्रेरणा दी है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि यदि कोई दृढ़ निश्चय कर ले तो वह बड़े से बडा काम कर सकता है।


बुधवार को सरांह में टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट के 20 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट ने झुग्गी झोपड़ी के निवासियों के जीवन में स्थाई बदलाव लाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हथियार बनाया। शिक्षा भी ऐसी जिसमें हॉलिस्टिक अप्रोच है।


उन्होंने कहा कि भिक्षु जामयांग ने निस्वार्थ भाव से समाज के सबसे दुर्बल वर्ग की सेवा का जो बीड़ा उठाया था अब उसके परिणाम समाज के सामने हैं। कभी धर्मशाला की सड़कों पर कूड़ा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर आज डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, होटल मैनेजर एवं अन्य व्यवसायों में अपनी जगह बना रहे हैं। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बचपन में मैक्लोडगंज में अपनी मां के साथ भीख मांगने वाली बेटी पिंकी अब एमबीबीएस पास करके डॉक्टर बन चुकी है। मैं पिंकी और ऐसे ही अन्य बच्चों को बधाई तथा आशीर्वाद देता हूं। गतिविधियों में भाग लेने का अवसर दिया जिससे वे अच्छे इंसान बन सके।


उन्होंने कहा कि टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट ने नशे की बुराई के खिलाफ सकारात्मक अभियान भी छेड़ा हुआ है। वह और उनके बच्चे समाज में युवा वर्ग को जागरूक करते हैं कि नशा विनाश का कारण बनता है इसलिए इसे दूर रहें। इसका प्रभाव यह हुआ कि बच्चों ने तो नशे को हाथ नहीं लगाया और उनके जो अभिभावक नशा करते थे उन्होंने भी उसे त्याग दिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से समाज सेवा के लिए एडवोकेट रणजीत सिंह राणा, विजय लांबा और अनीता शर्मा को सम्मानित भी किया।


इससे पहले प्रोफेसर अजय श्रीवास्तव ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट की बीस वर्षों की यात्रा की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट शिक्षा के साथ साथ कई निशुल्क औषधालय खोले जिनमें सभी प्रकार की जांच और दवाएं मुफ्त उपलब्ध होती हैं। अभी तक धर्मशाला और उसके आसपास की झुग्गी झोपड़ियों और हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र में टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट सभी प्रकार की मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित हेल्थ क्लिनिक बस लॉन्च की है।

मोबाइल हेल्थ क्लिनिक के माध्यम से सभी प्रकार की चिकित्सा जांच, एक्स-रे और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर भिक्षु जामयांग ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दलाई लामा की प्रेरणा से टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट गरीब तथा निर्धन बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने में कामयाब हुआ है तथा अब वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत भी की गई है ताकि बेरोजगार युवक ड्राइविंग, इलेक्ट्रीशियन, टेलरिंग और प्लंबिंग आदि का प्रशिक्षण लेकर अपनी रोजी-रोटी खुद कमा सकें। इस अवसर पर टोंगलेन स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और चैरिटेबल ट्रस्ट की 20 वर्ष की यात्रा का चित्रण नाटक के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर टोंगलेन यूके की न्यासी मिस ब्रिजेट सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X