Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

ज्वालामुखी: | वेद धारा ग्लोबल स्कूल का वार्षिक समारोह ‘वेदोत्सव’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Updated on Saturday, November 16, 2024 14:28 PM IST

वेद धारा ग्लोबल स्कूल का वार्षिक समारोह ‘वेदोत्सव’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न

ज्वालामुखी: वेद धारा ग्लोबल स्कूल में वार्षिक समारोह ‘वेदोत्सव’ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस वर्ष के समारोह की थीम ‘नवरस’ पर आधारित थी, जिसमें नौ विभिन्न भावनाओं का चित्रण शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वालामुखी के विधायक श्री संजय रतन जी रहे, वहीं कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अजय डोगरा, डीएसपी ज्वालामुखी आर एस जसवाल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  संजय रतन जी और विद्यालय के निदेशक श्री अजय डोगरा जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विद्यालय के छात्रों ने ‘नवरस’ की थीम पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें श्रृंगार, हास्य, करुणा, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत और शांति जैसे भावनाओं को नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम से जीवंत किया गया।

इस वार्षिक समारोह में एक विशेष आकर्षण अभिभावकों द्वारा आयोजित ‘पैरेंट्स स्किल प्रदर्शनी’ रही। इस प्रदर्शनी में अभिभावकों ने कई प्रकार के स्टॉल लगाए, जिनमें हस्तनिर्मित वस्त्र, हस्तकला, पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट और कई अन्य सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि और अन्य सभी दर्शकों ने इस प्रदर्शनी का आनंद लिया और अभिभावकों की रचनात्मकता की सराहना की।

मुख्य अतिथि संजय रतन ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा, “वेद धारा ग्लोबल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में न केवल उत्कृष्टता का परिचय दिया है, बल्कि कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम किया है। वार्षिकोत्सव में सभी छात्र-छात्राओं की भागीदारी से उनके मन में आत्मविश्वास पैदा होगा जो भविष्य में उनके बहुत काम आएगा”। उन्होंने क्षेत्र में वेद धारा के एक उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान के रूप में स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मेधावी विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण भी किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  मनोज जोशी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के छात्रों ने अकादमिक और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अलावा विद्यालय में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित हुआ है।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मनोज जोशी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा और शिक्षकों की मेहनत की भी प्रशंसा की।
इस भव्य आयोजन ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया और ‘वेदोत्सव’ के रूप में यह दिन विद्यालय के लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

X