मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार जन-हितैषी सरकार है और जनकल्याण व सामाजिक सरोकार पर विशेष अधिमान के साथ कार्य कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार की नीति और नीयत से तंग आकर ही जनता ने उन्हें घर का रास्ता दिखाया है।
श्री चौहान ने कहा कि अब विपक्ष के नेता सिर्फ समाचारों में सुर्खियां बटोरने के लिए अनाप-शनाप बयानों का सहारा ले रहे हैं, मगर प्रदेश की जनता उनके इन हथकंडों से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के हर फैसले और निर्णय पर कटाक्ष करने के बजाय विपक्ष के नेता संयम बरतें और अपनी गलतियों और नीयत को सुधारने के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें।
हिमाचल प्रदेश में काँग्रेस पार्टी में विधायकों की एकता को लेकर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर जी की भ्रामक व तर्कहीन बयानबाजी पर सवाल को लेकर मीडिया से बातचीत।