Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | बच्चों को पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियां सीखने के लिए करें प्रेरितः शिव प्रताप शुक्ल

Updated on Wednesday, October 16, 2024 17:55 PM IST

राज्यपाल ने शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2024 का किया शुभारम्भ
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के जुन्गा में चार दिवसीय शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2024 का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियां सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए तभी ऐसे फ्लाइंग फेस्टिवल सफल होंगे।
राज्यपाल ने कहा कि लोग शायद ही देश के विभिन्न राज्यों की राजधानी के नाम जानते हो लेकिन हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का नाम सबको पता है और इसकी अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी अलग पहचान है। उन्होंने आयोजनकर्ता अरुण रावत और उनकी टीम को फ्लाइंग फेस्टिवल के आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से निश्चित ही पर्यटन क्षेत्र को लाभ मिलेगा और क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के लिए विश्व भर में पहचाना जाता है। प्रदेश की संस्कृति विविध है और हर क्षेत्र की बोली अलग है। उन्होंने कहा कि सेब की फसल से ही प्रदेश की आर्थिकी 5500 करोड़ रूपए की है और फ्लाइंग फेस्टिवल जैसी गतिविधियों से आर्थिकी और सुदृढ़ होगी। अकेले मनाली में 3000 से ज्यादा होटल हैं जोकि अन्य राज्यों से आने वाले सैलानियों का प्रदेश के प्रति लगाव को दर्शाता है।


शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का असल लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में होता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने उत्पादों के उत्पादन को बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि एमएसएमई से जुड़ी संस्थाएं तभी सफल होंगी जब उनके उत्पादों को बाजार उपलप्ध होगा। उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े लोगों के उत्पादों को बाहर देशों में भेजने के प्रयास करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए प्रयास करने होंगे। केवल पुलिस बल से नशे को खत्म नहीं किया जा सकता, इसके लिए सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।


राज्यपाल ने कहा कि आज हम लोग मिलेट्स के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे। रसायन प्रयोग से बेशक उत्पादन बढ़ता है परन्तु उनके नुकसान भी बहुत हैं। मिलेट्स के फायदों के बारे में जानकर लोगों ने इसके उपयोग को बढ़ावा दिया है, जिसका सीधा लाभ किसानों को हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने सभी को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।


आयोजनकर्ता अरुण रावत ने शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2024 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान राजकीय उच्च पाठशाला बड़ेच, क्योंथल कान्वेंट स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन नेगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X