कथोग स्थित
#Laureate_ Institute of Pharmacy की राष्ट्रीय सेवा योजना और इंस्टीटूशनल इनोवेशन कौंसिल के सौजन्य से जिला स्तरीय डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |
जिसमे काँगड़ा जिला के लगभग 15 स्कूलों ने भाग लिया I
संस्थान के निर्देशक एवं प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) ऍम एस आशावत ने छात्रों को अपने विचारों से स्वामी विवेकानंद और युवा दिवस के बारे में बताया I स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवाओं के लिए समर्पित करने की शुरुआत 1984 में हो गई थी। उन दिनों भारत सरकार ने कहा था कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन, आदर्श और काम करने का तरीका भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हो सकते हैं। तब से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर मनाने की घोषणा कर दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरुस्कार से नवाजा गया
जिसमे लॉरेट ग्लोबल स्कूल के प्रज्ञा दत्त ने पहला स्थान, राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक स्कूल भरोली की तम्मना ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक स्कूल कथोग की ओजस्वी हांडा तथा वर्षा ने तीसरा स्थान डेक्लामेशन में हासिल किया I
लॉरेट फार्मेसी संस्थान के प्रबंध निर्देशक डॉ. रण सिंह और डॉ सीपीएस वर्मा डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने छात्रों को बधाई सन्देश दिया I
इस कार्यक्रम में संस्थान के सह प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम अफसर डॉ शम्मी जिंदल, शिव कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार , डॉ संजय तथा फार्मेसी संस्थान के सभी स्टाफ मेंबर मौजूद रहे |