ज्वालामुखी से तेज तर्रार विधायक संजय रतन डिप्टी स्पीकर की रेस में आगे चल रहे हैं। सुखविंदर सिंह सरकार के आज हुए कैबिनेट विस्तार के बाद अब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिये जोड तोड शुरू हो गई है। जिसके लिये संजय रतन का नाम प्रमुखता से उभर कर सामने आ रहा है। हालांकि संजय समर्थक उनके लिये कैबिनेट में ओहदा मांग रहे हैं। जिस तरीके से प्रदेश के सबसे बडे जिला कांगड़ा में एक ही मंत्री को कैबिनेट में जगह मिली है। उससे अब कांगडा जिला से संजय रतन को अहम ओहदा मिलने के आसार है।