Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | भाजपा में किसी नेता के परिवार का सदस्य नहीं, बल्कि जमीन और साधारण पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता ही नेता बनता है : रेखा

Updated on Friday, September 27, 2024 13:27 PM IST

भाजपा में किसी नेता के परिवार का सदस्य नहीं, बल्कि जमीन और साधारण पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता ही नेता बनता है : रेखा

कांग्रेस पार्टी शहरी नक्सलवाद की प्रवक्ता बन गई है और विखंडनकारी शक्तियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही : रेखा

26 सितम्बर तक 8 लाख 09 हजार 653 सदस्य भारतीय जनता पार्टी के ऑनलाईन बन चुके हैं और ऑफ लाईन सदस्यता मिलाकर हम लगभग 10 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं : बिंदल

शिमला, भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की समीक्षा बैठक का आयोजन आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय चक्कर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्षा एवं सदस्यता अभियान की क्षेत्रीय प्रभारी रेखा वर्मा विशेषरूप से उपस्थित रही। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, विधायक विपिन परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर, विधायक एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल प्रदेश उपाध्यक्षा पायल वैद्य, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी, सुमीत शर्मा, राजेश ठाकुर, मुनीष चैहान सहित सभी जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल सदस्यता संयोजक, सभी मोर्चाें के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री तथा सोशल मीडिया एवं आई0टी0 विभाग के प्रदेश संयोजक एवं संसदीय क्षेत्रों के संयोजकों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा की देश में लगभग 5 हजार छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियां हैं, जिनमें से 50 सक्रिय हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रीय और लोकतांत्रिक विचारधारा पर आधारित एक कैडर आधारित और बड़े पैमाने पर अनुसरण करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान नहीं चलाया जाता और न ही सदस्यता को वरीयता दी जाती है। मगर भाजपा के सदस्यता अभियान में एक ही मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और उपमुख्यमंत्री उपस्थित रहते हैं। यह सदस्यता अभियान के प्रति भाजपा की गंभीरता और पारदर्शिता को दर्शाता है। भाजपा में किसी नेता के परिवार का सदस्य नहीं, बल्कि जमीन और साधारण पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता ही नेता बनता है।

उन्होंने कहा कि देश में कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है जो विचारधारा पर चलती हो। महात्मा गांधी ने 1947 में ही काँग्रेस पार्टी को खत्म करने की बात कही थी, लेकिन नेहरू विचारधारा से अलग हो गए। वाम मोर्चा के नेताओं ने विचारधारा से हटकर किसी भी पार्टी से हाथ मिला लिया। कांग्रेस पार्टी शहरी नक्सलवाद की प्रवक्ता बन गई है और विखंडनकारी शक्तियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। काँग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 वापस लाने के बात करने वालों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। 1952 में भारतीय जनसंघ ने कहा था कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने एक लंबी यात्रा पूरी की है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने धारा 370 के उन्मूलन के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और 2019 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति से 6 अगस्त 2019 को धारा 370 को धराशायी कर दिया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रव्यापाी सदस्यता अभियान चल रहा है। उसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितम्बर को पूर्ण हो चुका है और हमें इस बात का बहुत गर्व है, बहुत खुशी है कि हमने 26 सितम्बर तक 8 लाख 09 हजार 653 सदस्य भारतीय जनता पार्टी के ऑनलाईन बन चुके हैं और ऑफ लाईन सदस्यता मिलाकर हम लगभग 10 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सदस्यता है उस सदस्यता के आंकड़ को पहले चरण में ही पूरा कर लिया गया है। आज समीक्षा बैठक चल रही है। आज जहां-जहां पर हमारी सदस्यता अभियान की गति ठीक है उसको और आगे बढ़ाएंगे और जिन मण्डलांे में इस अभियान की गति थोड़ी कम है उसको तीव्र करेंगे। हमारे सभी मोर्चे युवा, महिला, किसान, अनु0जाति, अनु0जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक मोर्चा और प्रकोष्ठ 01 अक्तूबर से 15 अक्तूबर, 2024 तक अपने अपने क्षेत्रों में, अपने-अपने वर्ग में सदस्यता अभियान चलाएंगे। उन्होनें कहा कि 16 अक्तूबर से सक्रिय सदस्यता के फाॅर्म भरने कार्य शुरू होगा जो 30 अक्तूबर, 2024 तक चलेगा। इस प्रकार सितम्बर महीने का जो हमारा लक्ष्य है वो किस प्रकार आगे बढ़ेगा उसको लेकर हमारी बैठक चल रही है। उन्होनें कहा कि 29 अक्तूबर को प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम है हमारा प्रयास रहेगा कि हिमाचल प्रदेश के सभी 7993 बूथों पर हमारे कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद घर-घर जाएं और सदस्यता अभियान को तीव्र गति प्रदान करें। हमारा सदस्यता अभियान हमारी पार्टी के भविष्य का आधार है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X