Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | मस्जिद विवाद पर बयान देने के बाद कांप रही मंत्रियों की टांगे : जयराम ठाकुर

Updated on Thursday, September 26, 2024 16:48 PM IST

नेता प्रतिपक्ष ने सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रधानमंत्री से जुड़ी प्रदर्शनों का किया उद्घाटन :
मस्जिद विवाद पर बयान देने के बाद कांप रही मंत्रियों की टांगे : जयराम ठाकुर
अपने दिए ब्यान पर कायम रहें कांग्रेस के मंत्री, दबाब पड़ते ही बदल देते हैं अपनी कही बात
पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री चुप्पी हैरानीजनक
माहौल बिगाड़ने वाले दिल्ली से आए मुस्लिम नेता की हो गिरफ्तारी

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत शिमला एक माल रोड पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस पप्रदर्शनी में जहां मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की झलक देखी जा सकती है वहीं मोदी जी के जीवन से जुड़ी प्रेरक बातों का भी अक्स है। नरेंद्र मोदी ने चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए भारत के ऐतिहासिक विकास की गाथा लिखी। भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की प्रथम पंक्ति में ला खड़ा किया। भारत के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास किया। जयराम ठाकुर ने इस प्रदर्शनी के लिए पार्टी के सभी साथियों को साधुवाद देने के साथ-साथ प्रदर्शनी को एक बार सभी से अवश्य देखने का आग्रह किया। यह प्रदर्शनी हिमाचल के सभी लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित होगी। इस मौके पर उनके साथ हिमाचल भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी रशिम धर सूद, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रेम ठाकुर, सुनील धर, संजय सूद, राजीव पंडित, संगीत सूद, तरुण राणा, बिलाल अहमद, गणेश दत्त, श्रवण शर्मा, बिट्टू पाना, किमी सूद समेत आदि उपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मस्जिद विवाद में कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। एक तरफ़ मंत्री बयान पर बयान दिए जा रहे हैं और दूसरी और दिल्ली से दबाब पड़ते ही इनकी टांगे लड़खड़ा रही हैं। कोई बाहरी मुस्लिम नेता यहां आकर माहौल ख़राब कर जाता है और जिनके इशारे पर कानून व्यवस्था चलती है वो मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस अवैध मस्जिद को पुलिस-प्रशासन द्वारा सील किया गया है उसमें जबरन घुसकर और वहां का वीडियो बनाकर एआईएमआईएम नेता ने शिमला में कायम हो रही शांति को भंग करने की कोशिश की है। एआईएमआईएम नेता ने वीडियो बनाया है जिसमें वह मस्जिद के सामने वाले भवन को उसकी ऊंचाई के आधार पर गिराने की बात कह रहे हैं जबकि उन्हें यह मालूम नहीं कि वो भवन वैध तरीके से बना है, जबकि मस्जिद का निर्माण अवैध तरीके से हुआ है। इस प्रकार का वीडियो बनाकर उन्होंने हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है। जानकारी मिली है उक्त नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है लेकिन ऐसे कृत्य पर सिर्फ एफआईआर ही दर्ज नहीं होनी चाहिए बल्कि प्रदेश सरकार इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई अम्ल में लाए क्योंकि उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास किया है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले हिन्दू नेताओं के ख़िलाफ़ बदले की भावना से पुलिस ने सरकार के इशारे पर कारवाई की है। सरकार को इस मसले पर जनभावना का सम्मान करना चाहिये और कोई स्थाई हल निकालना चाहिये।

जयराम ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर भी चुटकी ली जिसमें उन्होंने हर रेहड़ी-फड़ी धारक को पहचान प्रदर्शित करने के बारे में कहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार ने इस प्रावधान को लागू करने का निर्णय लिया था तो उस वक्त कांग्रेसियों ने उसका जमकर मजाक बनाया था। आज कांग्रेस के यही नेता उसी नीति को अपना रहे हैं। मंत्री पहले कहते हैं उत्तर प्रदेश योगी सरकार की तर्ज पर वे इसे लागू करेंगे और सुबह होने तक दिल्ली से कांग्रेस नेताओं के दबाब में बयान पलट जाता है।

उन्होंने कहा कि निर्णय बिल्कुल सही है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि विक्रमादित्य सिंह अपने इस बयान पर कब तक कायम रहते हैं क्योंकि कुछ दिन पहले अनिरूद्ध सिंह ने भी ऐसा बयान दिया था तो उनके मंत्रीपद पर आ गई थी, जिसके बाद उनकी टांगे कांप गई और उन्हें अपने बयान से पलटना पड़ गया था।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X