Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | देश के लोगों को भारत की अखंडता के लिए किए गए गांधी परिवार का बलिदान याद है -मुख्यमंत्री

Updated on Wednesday, September 18, 2024 19:53 PM IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के विरूद्ध भाजपा और शिवसेना नेताओं की अपमानजनक और अनुचित भाषा शैली की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की इस तरह की अपमानजनक बातें भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ठेस पहुंचाती हैं। इस मामले में भाजपा हाईकमान को हस्तक्षेप करना चाहिए तथा ऐसी टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सुक्खू ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की कड़ी भर्त्सना करता हूं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के सम्मानित नेताओं में शुमार हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश में सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ कर रही है। राहुल गांधी, भाजपा नेतृत्व की केंद्र सरकार की तानाशाह नीतियों से त्रस्त लाखों लोगों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू जब कांग्रेस पार्टी से सांसद थे, तो वह राहुल गांधी के प्रशंसक रहे, लेकिन सत्ता में आने के लिए उन्होंने नैतिक मूल्यों से समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि श्री बिट्टू केवल अपने निजी स्वार्थ और भाजपा में अपनी छवि और स्थान को बनाए रखने के लिए तथा राज्यसभा सांसद बने रहने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

उन्होंने जनकल्याण की भावना को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक परिदृश्य में शब्दों की गरिमा को बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य शांति और सद्भावना का संदेश दिया है। वह भाजपा सरकार की जनविरोधी और दमनकारी नीतियों के विरूद्ध लगातार आवाज उठा रहे हैं। देश में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा नेताओं को रास नहीं आ रही है। इसलिए वे मीडिया में बने रहने के लिए उनके खिलाफ असंसदीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के लोगों को भारत की अखंडता के लिए किए गए गांधी परिवार का बलिदान याद है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के देश की शांति और अखंडता के लिए दिए गए बलिदान को पूरा विश्व जानता है।

उन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा नेताओं को इस तरह के हथकंडे अपनाने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के गरीबों और वंचितों के नेता है, जिनके साथ आज पूरा देश खड़ा है।



Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X