Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | State Bank of India लेडीज क्‍लब की अध्‍यक्षा ने धर्मशाला में शिक्षा एवं पोषण के लिए सहायता प्रदान की

Updated on Saturday, December 03, 2022 16:35 PM IST

एसबीआई लेडीज क्‍लब की अध्‍यक्षा श्रीमती अनिता खारा ने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में अपने दौरे के दौरान सीओआरडी (चिन्‍मया ऑर्गेनाइजेशन फॉर रूरल डवलपमेंट) द्वारा संचालित पोषण सहायता कार्यक्रम के लिए सिधबाड़ी, धर्मशाला में 5.00 लाख रु. की सहायता प्रदान की। पोषण कार्यक्रम गरीब लोगो एवं जिन्‍हें बढ़ापे, स्‍वास्‍थ्‍य कारणों एवं असमर्थता के कारण विशेष सहायता की आवश्‍यकता वाले लोगो के लिए शुरू किया गया है। कार्यक्रम शिशुओं एवं माताओं पर भी ध्‍यान केन्द्रित करता है।
सीओआरडी चिन्‍मया रूरल प्राइमरी हैल्‍थ केयर एंड प्रशिक्षण केंद्र की एक शाखा है, जो 1985 से सतत ग्रामीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के 670 गांव और देश के अन्य हिस्सों के कई और गांव शामिल हैं। सीओआरडी प्रशिक्षण केंद्र के पास अपनी ग्रामीण विकास गतिविधियों के लिए एक मजबूत नेटवर्क है।
एसबीआई लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती खारा ने क्षेत्र में समुदाय आधारित पोषण और स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए योगदान हेतु 5.00 लाख रुपये की सहायता प्रदान की। श्रीमती खारा ने बच्चों और महिलाओं तथा चिकित्सा कारणों या बुढ़ापे के कारण विशेष आवश्यकता वाले लोगों के स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण में सुधार के लिए सीओआरडी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। पोषण कार्यक्रम पीएम के भारत पोषण अभियान का पूरक है। सीओआरडी के ट्रस्टियों ने जनता के लिए पोषण कार्यक्रम के लिए एसबीआई परिवार द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सीओआरडी के सीओओ श्री नरेन्द्र पॉल और स्वयंसेवी संगठन के अन्य ट्रस्‍टी/पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्रीमती अनीता खारा ने तिब्बती बाल गांव का भी दौरा किया और बच्चों की शिक्षा और विकास में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य से चार लैपटॉप दान करके उनके भविष्य के लिए प्रशिक्षण का उपहार दिया। तिब्बती चिल्ड्रन विलेज ने एसबीआई लेडीज क्लब को योगदान के लिए धन्यवाद दिया। श्रीमती खारा ने इस बारे में पूरे जोश के साथ बताया कि कैसे शिक्षा बच्चों को भविष्य के मार्ग पर लाने के लिए एकमात्र प्रकाश है। उन्होंने सभी बच्चों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की जो हमारी दुनिया की वास्तविक धरोहर एवं सुरक्षा हैं।

 

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X