Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री जी 68 विधान सभा क्षेत्रों में से 61 विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की : बिंदल

Updated on Wednesday, June 05, 2024 06:49 AM IST

6 मुख्य संसदीय सचिवों में से 5 मुख्य संसदीय सचिव अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव हार गए

शिमला, हिमाचल प्रदेश के 2024 के चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लोकसभा की लगातार तीसरी बार चार की चार सीटें भाजपा ने जीतकर इतिहास रचा है।

यह जीत नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व की जीत है, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व की जीत है, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी व भाजपा संगठन की जीत है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश पदाधिकारी तक सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस चुनाव को जीत में बदला है। लगातार कार्यक्रमों की श्रंखला, नरेन्द्र मोदी जी, अमित शाह जी, जगत प्रकाश नड्डा जी, नितिन गडकरी जी, योगी आदित्यनाथ जी व अन्य नेताओं की जनसभाओं की श्रंखला ने चुनाव प्रचार को बेहतरीन तरीके से उठाया। भाजपा हिमाचल प्रदेश, हिमाचल की जनता का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करती है, धन्यवाद करती है।


2024 का लोकसभा का चुनाव प्रदेश की कांग्रेस की सरकार के खिलाफ जनमत है। प्रदेश की जनता ने सुखविन्द्र सुक्खू की सरकार व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मजबूत जनमत दिया है। सुक्खू सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया गया। कर्मचारियों, अधिकारियों, व्यापारियों को निरंतर धमकाया गया, डराया गया। मसल पावर, मनी पावर का दुरूपयोग चुनाव को जीतने के लिए करने के बावजूद भाजपा चार की चार सीटें जीतने में कामयाब हुई है।


यह उद्धृत करना महत्वपूर्ण होगा कि 68 विधान सभा क्षेत्रों में से 61 विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
सरकार में मुख्यमंत्री को मिलाकर 12 मंत्री हैं जिनमें मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री अपने चुनाव क्षेत्रों में चुनाव हार गए हैं।


सरकार में 6 मुख्य संसदीय सचिव है। ज्ञात रहे यह मुख्य संसदीय सचिव गैर कानूनी तरीके से सत्ता का लाभ ले रहे हैं और इन 6 मुख्य संसदीय सचिवों में से 5 मुख्य संसदीय सचिव अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव हार गए हैं।मुख्यमंत्री का अपने विधान सभा क्षेत्र से चुनाव हार जाना स्पष्ट रूप से सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के खिलाफ जनादेश है। उनके अपने विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं ने उनको नकार दिया है।


आनंद शर्मा जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, नेहरू-गांधी परिवार के चहेते हैं, उनका भाजपा के एक कार्यकर्ता से 2.50 लाख से अधिक वोटों से हारना कांग्रेस सरकार व कांग्रेस पार्टी के लिए सबक है। विक्रमादित्य सिंह का कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण मंत्री रहते हुए चुनाव हारना और शिमला ग्रामीण क्षेत्र जो कि उनका अपना क्षेत्र है वहां से चुनाव हारना यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चारो खाने चित हुई है। कुल 40,48,000 पोल हुए वोटों में से 22,90,819 वोट भाजपा को प्राप्त हुए जो कि कुल पड़े मतों का 57 प्रतिशत है और कांग्रेस को 16,91,000 वोट मिले जोकि 42 प्रतिशत है अर्थात भाजपा ने कांग्रेस के उपर 15 प्रतिशत वोट की बढ़त बनाई है जबकि 2022 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 0.9 प्रतिशत वोट की बढ़त मिली थी।


डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू उपरोक्त चुनाव परिणामों के मद्देनजर सत्ता में हरने का अपना हक खो चुके हैं। जनमत पूरी तरह से उनके खिलाफ है और उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X