Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा: सीएम

Updated on Sunday, May 26, 2024 20:04 PM IST

वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा: सीएम
जनता ही धनबल को हरा सकती हैः मुख्यमंत्री

सिरमौर जिला के नाहन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा जनता के वोट को अधिकार को ख़रीदना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के लंबे संघर्ष के बाद कांग्रेस पार्टी ने देशवासियों को वोट का अधिकार दिया, लेकिन अब भाजपा वोटों का सौदा करना चाहती है।

इसलिए जन भावनाओं का सौदा करने वाली पार्टी को एक जून को सबक़ सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई अब प्रदेश की जनता लड़ेगी क्योंकि यह चुनाव भविष्य की राजनीति की दशा और दिशा तय करेंगे। केवल जनता ही धनबल को हरा सकती है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव ईमानदारी और बेईमानी, सत्य और असत्य तथा धर्म और अधर्म के बीच है। लेकिन अंत में जीत ईमानदारी और सत्य की होगी, यह तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब वोट से सत्ता हासिल नहीं कर पाई, तो उसने नोटों के दम पर कुर्सी हथियाने का प्रयास किया और छह विधायकों को राजनीतिक मंडी में ख़रीदा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मेरे नेता कहकर संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उनके आदेश का पूरा पालन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए 4500 किमी की भारत जोड़ो यात्रा की, जो देश के एक प्रधानमंत्री के पुत्र और एक प्रधानमंत्री के पोते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक आम परिवार से राजनीति में आए एक व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया और सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश दिए। राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं का रोज़गार मिलना चाहिए और महिलाओं को सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन दी। महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देकर हर साल उनके खाते में 18000 रुपए की राशि डाली जा रही है। विधवाओं के 27 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जा रही है और अनाथ बच्चों की देखरेख, शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार उठा रही है। क्या यह गुनाह है ?

मुख्यमंत्री ने शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को भारी बहुमतों से जिताने की अपील की और कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें और विधानसभा उपचुनाव की सभी छह सीटें कांग्रेस पार्टी अवश्य जीतेगी।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X