Himachal प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने नये साल के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले हालड़ा उत्सव की लहौल वासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में सुक्खू ने कहा कि , लाहौल स्पीति के गाहर घाटी के लोगों को “हालडा कुंस“ त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं मंगल कामनाएं ।
नए साल के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला हालड़ा उत्सव भारी बर्फबारी के बीच शुरू हो गया है। जिला लाहौल-स्पीति के रंगलो वैली (चंद्राघाटी) के जुंगलिंग, रोपसंग, गोंपाथंग, शाशिन, सिस्सू, यंगलिंग, जगदंग नर्सरी, केवक, शुरतंग, छोकर, चिल्थांग और तेलिंग आदि गांव में पर्व का आगाज हुआ। लाहौल-स्पीति में हालड़ा उत्सव अलग-अलग स्थानों में मनाया गया। बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के बीच सभी ग्रामीण रात को तय समय पर और निश्चित स्थान पर सभी पुरुष और महिलाएं हालड़ो-हालड़ो कहते हुए निकले और बुरी आत्माओं को भगाया।